होली एवं रमजान पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की अपील

बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)स्थानीय थाना परिसर में होलिका दहन,होली एवं रमजान पर्व को लेकर बुधवार को पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।बैठक में क्षेत्र के पर्याप्त संख्या में दोनों समुदाय के धर्मगुरुओं,ग्रामप्रधान व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।इस दौरान प्रभारी थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार अस्थाना ने कहा कि शुक्रवार को होली का त्यौहार एवं जुमा की नमाज एक साथ पड़ रहा है। त्यौहार को आपसी प्रेम,सौहार्द एवं शांति के साथ मनाना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचने की अपील की।यदि किसी शरारती तत्व माहौल खराब करने का प्रयास करता है।तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें।सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल पूरी तरह सतर्क रहेगा।वही बैठक में उपस्थित लोगों ने भी प्रशासन की हर संभव सहयोग देने का आश्वासन देते हुए त्यौहार को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की प्रतिबद्धता जताई।इस दौरान उनि शुभम सिंह, उनि रामनरायण,उनि राकेश पाठक,दीवान दयानन्द उपाध्याय,मुख्य आरक्षी हरिओम,का संजय सिंह,विवेक यादव,विनोद यादव,अजय शर्मा,पूर्व ग्रामप्रधान कुँवर राय,यूगुल किशोर तिवारी, सरोज कुमार मिश्र,रामायन साहनी, अनिल प्रसाद,बसरे आलम,ऐनुल हक,हाजी हसन साहब,मंजूर हसन,शिवशंकर तिवारी, विवेक राय,राजन लाल श्रीवास्तव,सुजीत यादव,हाजी असलम,मौलाना बदरुद्दीन साहब,रामराज यादव,लालबाबू यादव,रमेश शाह,रवींद्र रौनियर,हरेंद्र कुशवाहा,चंचल ठाकुर समेत दोनों पक्ष के धर्म गुरु उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया के सभी थानों पर लगा थाना समाधान दिवस, 96 शिकायतें मिलीं, 9 का मौके पर निस्तारण

एसपी अभिजित आर. शंकर ने भटनी थाने में सुनीं जनसमस्याएं, राजस्व और पुलिस की संयुक्त…

8 hours ago

सूरत से गिरफ्तार हुआ गैंगस्टर एक्ट का 50 हजार का इनामी बदमाश

एसटीएफ लखनऊ की टीम ने की कार्रवाई, सिकंदरपुर क्षेत्र के रुद्रवार गांव का निवासी है…

8 hours ago

छठ पर्व की तैयारियों का नपा अध्यक्ष ने किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

घाटों से लेकर पोखरों और जलाशयों तक व्यवस्थाओं का लिया जायजा, श्रद्धालुओं की सुविधा और…

8 hours ago

आधुनिक भारत के निर्माता थे पंडित जवाहरलाल नेहरू : डॉ. धर्मेन्द्र पांडेय

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर मनाई देश के प्रथम प्रधानमंत्री की जयंती सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की…

9 hours ago

पीएचसी मझगांवा में एक्सपायरी दवाओं के वितरण का आरोप, स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था पर उठे सवाल

खांसी की सिरप की एक्सपायरी डेट समाप्त होने पर सिपाही ने जताई आपत्ति, दवाओं के…

9 hours ago

सुबह की सैर पर निकले लोगों के बीच पहुंची पुलिस, सुरक्षा का भरोसा देकर सुनीं समस्याएं

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जनपद में आमजन की सुरक्षा और पुलिस-जनता के बीच विश्वास मजबूत करने…

16 hours ago