Saturday, February 28, 2026
HomeNewsbeatथाना समाधान दिवस में शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश

थाना समाधान दिवस में शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना कोतवाली खलीलाबाद परिसर में आयोजित थाना समाधान दिवस में जिलाधिकारी आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने संयुक्त रूप से फरियादियों की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों ने प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि थाना समाधान दिवस में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की शिकायत को संवेदनशीलता के साथ सुना जाए और आवश्यक होने पर संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण कर समाधान सुनिश्चित किया जाए।
पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। जिन मामलों का समाधान उच्चाधिकारी स्तर पर होना है, उन पर समय से आख्या लगाकर संबंधित अधिकारी को प्रेषित किया जाए, ताकि शिकायतों का उचित समाधान सुनिश्चित हो सके।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी खलीलाबाद अरुण कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अमित कुमार तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments