रेलवे सुरक्षा बल बैरेक,बनारस स्थित डॉग कैनाल में ट्रेडमिल का संस्थापन

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)
रेलवे सुरक्षा बल बैरेक, बनारस (मंडुवाडीह) स्थित (डॉग कैनाल) श्वान शाखा डॉग स्क्वाड में उपलब्ध कुत्तों के प्रदर्शन में और अधिक व्यावसायिकता लाने एवं खोजी कुत्तों को दक्ष बनाने के उद्देश्य से दो अदद ट्रेडमिल संस्थापित किये गये है, जिसकी लागत कुल 1,31,102/- रुपये हैं । बनारस स्टेशन पर विशिष्ट,अतिविशिष्ट एवं वी आई पी मूवमेंट को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा को चाक-चौबन्द रखने हेतु यह अनूठी पहल भारतीय रेलवे में पहली बार पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल द्वारा की गयी है ।
ट्रेडमिल स्थापना के अवसर पर वरिष्ठ सुरक्षा आयुक्त डॉ अभिषेक ने डॉग कैनाल के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि वाराणसी मंडल का यह केंद्र डॉग्स को भली भाँति प्रशिक्षित कर मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर होने वाले विशिष्ट जनों के कार्यक्रम तथा वी आई पी मुवमेंट के समय सुरक्षा को चाक-चौबन्द रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने बताया की हालाँकि ट्रेडमिल नियमित रूप से कुत्तों को बाहर टहलाने का विकल्प नहीं है, लेकिन इसका उद्देश्य कुत्तों को पर्याप्त एरोबिक व्यायाम प्रदान करना, कुत्तों में व्यवहार संबंधी समस्याओं की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाना और अन्य दुर्बल करने वाली बीमारियों पर अंकुश लगाना है। वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त डॉ अभिषेक के नेतृत्व में रेलवे सुरक्षा बल बैरक (मंडुवाडीह)बनारस की श्वान शाखा में श्वानों के व्यायाम एवं अभ्यास परिसर, प्रशिक्षण,भोजन एवं विश्राम कक्ष कैनल बाहर, स्ट्रल एरिया,पी.टी. / स्टूल एरिया, उपचार एवं औषधी कक्ष एवं अभ्यास स्थलों की भी व्यवस्था उपलब्ध है । इस डॉग कैनाल में डॉग्स के एन्टीरेबीज समेत अन्य टीकाकरण एवं साप्ताहिक पोषक खुराक का विवरण सुरक्षित रखा जाता है ।
इस अवसर पर रेलवे सुरक्षा बल के डॉग हैंडलर मुकेश कुमार, रामसहारे तिवारी एवं धनेश्वर टुडू ने अपने अपने डॉग्स की विशेषताओं के बारे में बताया। श्वान शाखा के उप निरीक्षक सुधाकर तिवारी ने बताया की इन प्रशिक्षित डॉग्स को रेडिमेड डाग फूड (रॉयल कैनिन )
लीवर टॉनिक, कैल्शियम, मल्टी विटामिन पशु डाक्टर के सलाह के अनुसार नियमित रूप से दिया जाता है।

rkpshomnath

Recent Posts

पूर्वांचल की बदलेगी आर्थिक तस्वीर? निवेश से निर्यात तक पर सरकार का बड़ा फोकस

पूर्वांचल में निवेश और रोजगार को रफ्तार देने की तैयारी, 2500 करोड़ की UP-एज परियोजना…

2 hours ago

SMS से WhatsApp तक साइबर ठगों का जाल, ग्रीन गैस उपभोक्ताओं को पुलिस की चेतावनी

लखनऊ में गैस बिल के नाम पर साइबर ठगी का नया जाल, एक महीने में…

2 hours ago

मनेर के हल्दी छपरा घाट पर मातम, गंगा में नहाने गईं सात में से तीन लापता

फोटो स्थल व सांकेतिक कर्मा-धर्मा पूजा के बाद गंगा में नहाना पड़ा भारी, सात डूबने…

3 hours ago

उत्सव के बीच दर्दनाक हादसा: नदी में डूबकर 6 की मौत, गांवों में पसरा सन्नाटा

सांकेतिक पलामू (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। झारखंड के पलामू जिले में करमा पर्व के दौरान…

3 hours ago

कालकाजी के आस्था कुंज में वारदात के बाद अलर्ट, LSR ने बदला क्लास का शेड्यूल

आस्था कुंज दुष्कर्म मामले के बाद LSR कॉलेज में सुरक्षा अलर्ट, कक्षाएं ऑनलाइन नई दिल्ली…

3 hours ago

शालीमार बाग में आधी रात बुलडोजर एक्शन, मस्जिद का हिस्सा टूटने पर मचा हंगामा

https://twitter.com/shoaibJamei/status/2102541528044630125?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2102541528044630125%7Ctwgr%5Eac38023a5f57828b40c49625c4d8daf89271bf4b%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhasakshi.com%2Fnational%2Fshalimar-bagh-madina-masjid-demolished-in-midnight-delhi-anti-encroachment-drive नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। राजधानी दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में मंगलवार…

3 hours ago