महिला बंदियों के बच्चों के समग्र विकास हेतु जिला कारागार का निरीक्षण

संयुक्त निगरानी समिति ने लिया सुविधाओं का जायजा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l जिला कारागार देवरिया का निरीक्षण मंगलवार को अपर जिलाधिकारी (प्र0) जैनेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में गठित संयुक्त निगरानी समिति द्वारा किया गया। निरीक्षण का उद्देश्य महिला बंदियों के साथ आवासित 0 से 6 वर्ष तक की आयु वर्ग के बच्चों के समग्र विकास एवं संरक्षण को सुनिश्चित करना था।

निरीक्षण टीम में जेल अधीक्षक प्रेमसागर शुक्ला, जेलर राजकुमार, वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आर.के. श्रीवास्तव, खण्ड शिक्षा अधिकारी देवमुनी वर्मा, बाल विकास परियोजना अधिकारी रत्नेश पाण्डेय, बाल कल्याण समिति सदस्य विरेन्द्र मणि त्रिपाठी एवं मंत्री सिंह, तथा संरक्षण अधिकारी जयप्रकाश तिवारी सम्मिलित रहे।

निरीक्षण के दौरान समिति के सदस्यों ने ‘सुरक्षित बचपन योजना’ के अंतर्गत कारागार में रह रहे बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, देखरेख, मनोरंजन, मनोसामाजिक परामर्श एवं भावनात्मक सहयोग से संबंधित व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। यह निरीक्षण मा० उच्च न्यायालय, इलाहाबाद द्वारा पारित आदेश (क्रिमिनल मिस बेल अप्लीकेशन संख्या-25993/2024 रेखा बनाम उ.प्र. राज्य एवं संख्या-11262/2025 संतोष बनाम उ.प्र. राज्य) दिनांक 22 जुलाई 2025 के अनुपालन में किया गया।

निरीक्षण के समय 07 बच्चे कारागार में आवासित पाए गए। डॉ. आर.के. श्रीवास्तव ने सभी बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक पौष्टिक आहार एवं विटामिन्स उपलब्ध कराने के सुझाव दिए। खण्ड शिक्षा अधिकारी ने बच्चों को शिक्षा विभाग की योजनाओं से जोड़ने की जानकारी दी, जबकि बाल विकास परियोजना अधिकारी ने बच्चों को आंगनवाड़ी केंद्रों से आच्छादित करने की प्रक्रिया बताई।

संरक्षण अधिकारी ने महिला बंदियों के साथ रह रहे बच्चों के लिए स्पॉन्सरशिप योजना एवं मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) के प्रावधानों की जानकारी दी।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्र0) ने निर्देश दिया कि शासनादेश में निहित प्रावधानों के अनुसार नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करते हुए संबंधित विभाग आवश्यक कार्यवाही करें।

निरीक्षण के दौरान उपस्थित अधिकारीगण – गीता रानी (डिप्टी जेलर) एवं अमित कुमार उपाध्याय (महिला कल्याण विभाग) उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

होली अवकाश में बदलाव, 28 फरवरी को भी खुलेंगे बैंक व सरकारी कार्यालय

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)l प्रदेश में होली पर्व को लेकर घोषित सार्वजनिक अवकाश में…

5 hours ago

डीडीयू विश्वविद्यालय ने घोषित किया विभिन्न पाठ्यक्रमों का सेमेस्टर परिणाम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा बी.फार्मा तृतीय सेमेस्टर, बी.ए. तृतीय सेमेस्टर,…

5 hours ago

भारतीय ज्ञान परंपरा में लोक और शास्त्र का अद्भुत समन्वय: प्रो. अनामिका राय

ज्ञान से भारतीयता परिभाषित होती है, भारतीयता से ज्ञान नहीं: प्रो. अनामिका राय गोरखपुर (राष्ट्र…

5 hours ago

होम स्टे नीति-2025 से पर्यटन और रोजगार को मिलेगा नया विस्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। पर्यटन विभाग द्वारा प्रख्यापित “उ0प्र0 बेड एण्ड ब्रेकफास्ट एवं…

7 hours ago

विज्ञान दिवस की पूर्व संध्या पर प्रतियोगिताओं की धूम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस…

7 hours ago

28 फरवरी 2026 का पंचांग: त्रिपुष्कर योग में करें ये खास कार्य, मिलेगा तीन गुना फल

आज का पंचांग 28 फरवरी 2026: द्वादशी तिथि, त्रिपुष्कर योग, राहुकाल समय और शुभ मुहूर्त…

7 hours ago