रैन बसेरा व नगर पंचायत कार्यालय का किया गया निरीक्षण

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
जिलाधिकारी रमेश रंजन द्वारा मंगलवार को सुकरौली स्थित, रैन बसेरा, निर्माणाधीन नगर पंचायत कार्यालय भवन तथा नगर पंचायत कार्यालय सुकरौली का निरीक्षण किया गया।
रैन बसेरा के निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा बेड, कंबल, अलाव की व्यवस्था का निरीक्षण किया गया, तथा उपस्थिति रजिस्टर चेक किया गया। उपजिलाधिकारी हाटा वरुण पाण्डेय को जिलाधिकारी ने शीत लहर के दृष्टिगत, पर्याप्त रूप से बेड, कंबल व अलाव की व्यवस्था हेतु निर्देशित किया।
तत्पश्चात जिलाधिकारी द्वारा निर्माणाधीन नगर पंचायत कार्यालय सुकरौली का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने टायलीकरण, विद्युत वायरिंग, पेंटिंग, व्यवस्था का निरीक्षण किया। निर्माण कार्य को समय से पूर्ण कराने का निर्देश दिया।
तत्पश्चात जिलाधिकारी रमेश रंजन द्वारा नगर पंचायत सुकरौली कार्यालय का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा कर्मचारियों की उपस्थिति पुस्तिका का अवलोकन, व विभिन्न पत्रावलियों का अवलोकन किया गया। इस क्रम में नगर पंचायत द्वारा लंबित कार्य, पूर्ण कार्य, व अपूर्ण कार्यों की जानकारी ली गई तथा स्वीकृत कार्यों के सापेक्ष पूर्ण कार्य और लंबित कार्यो की रिपोर्ट ली गई। प्राप्त बजट के सापेक्ष व्यय की स्थिति जानी गयी। बिड और टेंडर की स्थिति जानी गई।
जिलाधिकारी द्वारा अधिशासी अभियंता को नगर पंचायत में पार्क, खेल का मैदान, पुस्तकालय के निर्माण व लम्बित कार्यो को ससमय पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी देवी दयाल वर्मा, उपजिलाधिकारी हाटा वरुण पाण्डेय, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत सुकरौली अजय सिंह मौजूद थे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

8 hours ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

20 hours ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

24 hours ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

1 day ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

2 days ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

3 days ago