अहिबरन महाराज की जयंती धूमधाम से मनाई गई

कोपागंज/मऊ(राष्ट्र की परम्परा)l बरनवाल सेवा समिति के तत्वावधान में ज्ञानोदय बाल विद्यालय कोपागंज पर, बरनवाल समाज के आदि पुरुष महाराज अहिबरन की जयंती समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया। आयोजन में नगर कोपागंज के बरनवाल समाज व मऊ, बहादुरगंज से आए समाज के लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वन्दना से हुई। तत्पश्चात् महाराज अहिबरन की तस्वीर पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया। समारोह को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि बरनवाल समाज की ऐतिहासिक पहचान है, हमारे आदि पुरुष महाराज अहिबरन बुलन्द शहर के सूर्यवंशी राजा थे। पूर्व में बुलन्द शहर का नाम बरन था, हम उनके आदर्शो व उनके बताए गए रास्ते पर चलकर ही बरनवाल समाज का उत्थान कर सकते हैं और हमें हर क्षेत्र में अपनी पैठ बनानी होगी।
कार्यक्रम में बच्चों व महिलाओं ने गीत, भजन, नाटक, चुटकुले, नृत्य प्रस्तुत कर मौजूद लोगों का मनमोह लिया। मऊ से आए अभिषेक बरनवाल व बहादुर गंज से आए आशुतोष बरनवाल ने कहा कि, बरनवाल समाज को संगठित होकर अपने उत्थान व विकास के लिए प्रयास करना होगा। इसके लिए युवाओं को आगे आना होगा।
कार्यक्रम में दृष्टि बरनवाल, जाह्नवी, नव्या, निकिता, नैन्सी आदि ने वन्दना, भजन, नृत्य का आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
समारोह में समिति के अध्यक्ष ओम् बरनवाल, योगेन्द्र बरनवाल, ग़ुलाब चन्द, अभिमन्यु, राजेश बरनवाल, राधेश्याम, रमेश, राकेश, अतुल बरनवाल, भद्रसेन,मोहन, उग्रसेन, मनोज, वीरेंद्र, सन्तोष, नवनीत, अभय, अशोक, अभिषेक मऊ, आशुतोष बहादुर गंज आदि सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति भी मौजूद रहीं। संचालन मनोज बरनवाल व अध्यक्षता योगेन्द्र बरनवाल ने किया। कार्यक्रम के अंत में सहभोज का आयोजन किया गया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

शाका बाबा के लिए दुआओं का दौर, मेदांता अस्पताल पहुंच रहे समर्थक और शुभचिंतक

मेदांता में भर्ती दीपक मिश्र ‘शाका’ का हाल जानने उमड़ी भीड़, समर्थकों ने की शीघ्र…

46 minutes ago

ज्ञान से विवेक तक: मां सरस्वती के इन मंत्रों में छिपा है आध्यात्मिक साधना का संदेश

मां सरस्वती के मंत्रों से ज्ञान और बुद्धि की साधना, जानिए शास्त्रोक्त महत्व और जप…

1 hour ago

मंगलवार-शनिवार करें हनुमान जी के इन मंत्रों का जाप, जानिए धार्मिक मान्यता

हनुमान जी के 6 प्रभावशाली मंत्र: श्रद्धा से करें जाप, संकटों में मिलेगा संबल लेखक:…

2 hours ago

UP चुनाव से पहले अमित शाह ने खोल दिया पुराना पिटारा, कट्टे-गैंगवार और परिवारवाद पर निशाना

ग्रेटर नोएडा में निवेश और निर्यात का मंच, रायबरेली से अखिलेश की पीडीए यात्रा ने…

2 hours ago

देहरादून से इंफाल तक प्रदर्शन: SIR को लेकर कांग्रेस का चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा

SIR विवाद पर कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग देहरादून/लखनऊ/इंफाल…

2 hours ago

भारी बारिश के बीच एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने किया घाटों का निरीक्षण

गणेश प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश बहराइच (राष्ट्र…

4 hours ago