लेडी लायल चिकित्सालय विस्तार कार्य का निरीक्षण, निर्माण गुणवत्ता और प्रगति तेज करने के निर्देश

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। लेडी लायल महिला चिकित्सालय परिसर में चल रही विस्तारीकरण योजना के निर्माण कार्य का मंडलायुक्त नगेन्द्र प्रताप ने स्थलीय निरीक्षण कर प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य में तेजी लाने, गुणवत्ता मानकों का पालन सुनिश्चित करने और धूल प्रदूषण नियंत्रण के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए।
विस्तारीकरण योजना के तहत अस्पताल ब्लॉक, मोर्चरी, मेडिकल ब्लॉक और ईएसएस ब्लॉक का निर्माण कराया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि परियोजना की भौतिक प्रगति लगभग 30 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है। प्रस्तावित सात मंजिला मेडिकल कॉलेज ब्लॉक में बेसमेंट फ्लोर का आरसीसी कार्य पूरा हो चुका है, जबकि ग्राउंड फ्लोर का 95 प्रतिशत और प्रथम तल का 60 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो गया है। अन्य ब्लॉकों में भी बेसमेंट और ग्राउंड फ्लोर स्तर तक निर्माण कार्य प्रगति पर है।
निरीक्षण के दौरान कुछ स्थानों पर निर्माण गुणवत्ता को लेकर कमियां सामने आईं। शटरिंग की लाइन और लेवल में त्रुटियां मिलने पर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि जांच के बाद ही आरएफआई जारी की जाए और अधोमानक कार्यों पर तत्काल एनसीआर जारी कर सुधार कराया जाए।
निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर चिंता जताते हुए श्रमिकों की संख्या बढ़ाने और तय समय सीमा के भीतर योजना पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि परियोजना में गुणवत्ता और समयबद्धता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
कार्यस्थल पर धूल नियंत्रण के पर्याप्त उपाय न मिलने पर वायु प्रदूषण रोकने के लिए जरूरी कदम उठाने को कहा गया। साथ ही ट्रांसपोर्टेशन प्लान के अनुसार जीएसबी कार्य सुनिश्चित करने, निर्माण सामग्री और शटरिंग को व्यवस्थित रखने तथा सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए गए, ताकि दुर्घटनाओं से बचाव हो सके।
निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य और निर्माण विभाग के अधिकारियों ने भी मौजूद रहकर परियोजना की प्रगति की जानकारी दी। यह विस्तारीकरण योजना क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

समय और धन दोनों बचेंगे, राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए मऊ में निकली जागरूकता रैली

राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर मऊ में जागरूकता रैली, PLVs ने लोगों से किया सुलह-समझौते…

5 minutes ago

हनुमान अंश : हिंदुस्तान की जड़ों से संवाद करता सिनेमा

वेजब सिनेमा मनोरंजन से आगे बढ़कर संस्कृति, आस्था और भारतीय स्मृति का आईना बन जाए…

24 minutes ago

टापू बने गांव, पानी बना पहरेदार, सोहगी बरवां में विकास की राह अब भी अधूरी

रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…

11 hours ago

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का मानदेय बढ़ा, अब मिलेंगे 12 हजार रुपये

सहायिकाओं को छह हजार प्रतिमाह, पांच लाख रुपये तक कैशलेश स्वास्थ्य बीमा की भी सौगात…

11 hours ago

प्रो. के. पी. सिंह ने दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यभार ग्रहण किया

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. कृष्ण पाल…

12 hours ago

सीएचसी बनकटी में वसूली की शिकायत, जांच की मांग

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने स्टाफ नर्स पर लगाए आरोप, इलाज-टीकाकरण के नाम पर रुपये लेने…

12 hours ago