खरीफ सीजन के लिए बीज मिनीकिट वितरण शुरू, 10 मई तक ऑनलाइन आवेदन का मौका

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)। खरीफ सीजन 2026 के लिए किसानों को सामान्य और संकर बीज तथा तिलहन-दलहन बीज मिनीकिट उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं के तहत किसानों से 10 मई तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
उप कृषि निदेशक शैलेन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि योजना के तहत संकर मक्का, संकर धान, सामान्य धान, बासमती धान तथा तिलहन एवं दलहन बीज मिनीकिट किसानों को उपलब्ध कराए जाएंगे। योजना का उद्देश्य किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराकर उत्पादन बढ़ाना और खरीफ फसलों को प्रोत्साहन देना है।
इस योजना का लाभ लेने के लिए कृषि विभाग के पोर्टल पर पंजीकृत किसान ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बीज मिनीकिट वितरण प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रखी गई है। यदि निर्धारित लक्ष्य से अधिक आवेदन प्राप्त होते हैं तो लाभार्थियों का चयन ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा।
चयनित किसानों को पीओएस मशीन के जरिए राजकीय कृषि बीज भंडारों से बीज वितरित किए जाएंगे। प्रशासन ने किसानों से समय रहते आवेदन करने की अपील की है, ताकि वे इस योजना का लाभ उठा सकें।
कृषि विभाग के अनुसार यह पहल किसानों को उन्नत बीज उपलब्ध कराने, खेती की लागत कम करने और उत्पादन क्षमता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इच्छुक किसान विभागीय पोर्टल पर आवेदन कर निःशुल्क बीज मिनीकिट प्राप्त कर सकते हैं।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची को लेकर राजनीतिक दलों संग बैठक

पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने और अपात्रों के नाम हटाने में सहयोग का आह्वान कुशीनगर…

10 hours ago

सलम यादव बने समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के विधानसभा सचिव​

बलिया (राष्ट्र की परम्परा )समाजवादी पार्टी के संगठन विस्तार एवं मजबूती के क्रम में सलम…

10 hours ago

सरकारी योजनाएं कागजों तक सीमित न रहें, पीड़ित परिवार तक पहुंचे : संजयदीप कुशवाहा

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज मार्ग पर सड़क दुर्घटना में मृत कृषक-श्रमिक गंगेश पटेल के…

11 hours ago

सपा नेता विजय रावत ने ग्रामीणों के साथ बेलडाड़ कठीनईया मार्ग पर श्रमदान

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के बेलडाड़ कठीनईया मार्ग पर ग्रामीणों के साथ प्रदर्शन कर…

11 hours ago

पांच वर्ष पुराने राजस्व वाद का एएसडीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुराने राजस्व वादों के त्वरित निस्तारण के लिए प्रशासन की ओर…

11 hours ago

आधार से जुड़ा काम अब एक छत के नीचे, खलीलाबाद में खुला आधार सेवा केंद्र

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आधार कार्ड से जुड़े काम के लिए अब लोगों…

11 hours ago