कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का किया निरीक्षण

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
मंगलवार को जिलाधिकारी रमेश रंजन द्वारा कसया स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, उच्च प्राथमिक विद्यालय व खण्ड शिक्षा कार्यालय का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय में बच्चों की संख्या, बच्चों के अनुपात में शिक्षक की संख्या, शिक्षक समय से विद्यालय आते हैं या नहीं, शिक्षकों के रिक्त पद, भोजन व रहने की व्यवस्था आदि की जानकारी ली।
जिलाधिकारी द्वारा उच्च प्राथमिक विद्यालय कसया का भी निरीक्षण किया गया जहां उन्होंने फर्नीचर व्यवस्था, बच्चों की संख्या, शिक्षकों की संख्या आदि के बारे में जाना। जिलाधिकारी ने परिसर स्थित खण्ड शिक्षा कार्यालय का भी निरीक्षण किया तथा मध्यान्ह भोजन योजना के तहत बन रहे खाने के मेनू को भी चेक किया।
जिलाधिकारी ने बेसिक शिक्षा अधिकारी रामजियावन मौर्य को निर्देशित किया कि विद्यालयों में सभी आधारभूत सुविधाएं यथा फर्नीचर, पाठ्य पुस्तकें, स्मार्ट क्लासेस, आदि उपलब्ध रहें। जिलाधिकारी ने मध्याह्न भोजन के तहत बन रहे खाने के बारे में भोजन गुणवत्ता को बनाए रखने , मेनू के आधार पर भोजन बनाने के संदर्भ में बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश प्रदान किया।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी रत्निका श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

22 अक्टूबर का इतिहास: भाखड़ा-नांगल परियोजना से चंद्रयान-1 तक, जानिए इस दिन की प्रमुख घटनाएं

लेखक: अभिषेक कुमार 22 अक्टूबर का ऐतिहासिक महत्वइतिहास के पन्नों में 22 अक्टूबर की तारीख…

20 minutes ago

पंचांग, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल

22 अक्टूबर 2026 राशिफल: पापांकुशा एकादशी पर इन 5 राशियों के खुल सकते हैं तरक्की…

21 minutes ago

आईआरआरआई में एक माह का प्रशिक्षण लेंगे गोरखनाथ विश्वविद्यालय के 22 विद्यार्थी

वाराणसी स्थित अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान में आधुनिक कृषि तकनीकों और नवाचारों की सीखेंगे बारीकियां…

3 hours ago

किसान दिवस में खाद की टैगिंग और ओवररेटिंग का मुद्दा उठा

नैनो यूरिया व नैनो डीएपी की टैगिंग पर किसानों ने जताई नाराजगी, भूमि की जरूरत…

3 hours ago

मां की प्रतिमा पहुंचते ही गूंजे पटाखे, रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाया आसमान

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। लार थाना क्षेत्र के देवसिया गांव से मां की प्रतिमा भागलपुर…

3 hours ago

माता-पिता का साया छिना, अब जर्जर मकान के सहारे चार बहनों की जिंदगी

छत गिरने का खतरा, बरसात में टपकता है पानी; बेसहारा बहनों को आवास दिलाने के…

3 hours ago