जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
जिलाधिकारी रमेश रंजन द्वारा मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसया का निरीक्षण किया गया।
इस दौरान प्राथमिक चिकित्सा कक्ष, ओपीडी कक्ष, दवा की उपलब्धता, शिशु वार्ड, वैक्सीनेशन कक्ष, सर्जन कक्ष, दंत रोग विभाग, नेत्र रोग विभाग, एक्स-रे कक्ष, जनरल एवं सर्जिकल वार्ड, महिला वार्ड, प्रसव कक्ष, ईटीसी वार्ड, ऑपरेशन थिएटर, सेफ हाउस आदि का निरीक्षण किया गया।
जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दवाओं की उपलब्धता जानी, डॉक्टर्स की उपस्थिति रजिस्टर चेक किया, मरीजों के बारे में जाना, पैथोलॉजी में क्या क्या जांच होती हैं इसके बारे में भी जाना तथा चिकित्सकीय उपकरणों की चालू हालात को भी चेक करवा कर देखा। जिलाधिकारी ने पोर्टल पर विभिन्न टेस्टों को फीड करने की स्थिति भी देखी। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि अस्पताल में डॉक्टर्स की उपस्थिति नियमित तौर पर हो, सभी चिकित्सकीय उपकरण चालू हालत में रहें, दवाएं बाहर से ना लिखी जाए, दवाओं का स्टॉक उपलब्ध रहे, सभी टेस्टिंग अस्पताल में ही हो।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी कसया रत्निका श्रीवास्तव, सी एच सी कसया के डॉक्टर्स, स्टाफ व कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

गुड मॉर्निंग देवरिया अभियान से सुरक्षित हुई सुबह, पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की निगरानी

मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद, बुजुर्गों को सुरक्षा का भरोसा और बालिकाओं को किया जागरूक देवरिया…

3 hours ago

बारिश में तालाब बन जाता है आंगनबाड़ी परिसर, कीचड़ से जूझ रहे नौनिहाल

सतीश पाण्डेय की रिपोर्ट कीचड़ के दलदल में आंगनबाड़ी केंद्र, मासूमों की राह हुई मुश्किल;…

3 hours ago

जनसेवा का नया फॉर्मूला: कार में बैठिए, समस्या सुनिए और रिपोर्ट बनाइए!

हर विधायक को कार और 75 हजार रुपये! जनसेवा का नया मॉडल या सुविधा का…

4 hours ago

बंगाल में फिर हिली धरती: मुर्शिदाबाद में 3.7 का भूकंप, लोगों में बढ़ी चिंता

मुर्शिदाबाद में देर रात भूकंप के झटके, 3.7 रही तीव्रता; दहशत में घरों से बाहर…

4 hours ago

झामुमो के समर्पित नेता सुदिव्य कुमार नहीं रहे, हेमंत सोरेन ने बताया ‘बड़े भाई’ जैसा रिश्ता

रांची (राष्ट्र की परम्परा)। झारखंड सरकार के मंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ…

5 hours ago

भारत का नया ग्लोबल पावर गेम: पैसा, बाजार, अंतरिक्ष और ब्रिक्स से 2047 की तैयारी

भारत की नई वैश्विक आर्थिक छलांग: पूंजी, अंतरिक्ष, विदेशी मुद्रा और ब्रिक्स के सहारे विजन…

5 hours ago