सड़क दुर्घटना में मासूमों के सिर से उठा पिता का साया

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) गुरुवार की काली अंधेरी रात ने शोभा देवी सहित उनके तीन मासूम बच्चों के जीवन को अंधकारमय कर दिया सड़क दुर्घटना में पति को खोने का समाचार मिलते ही दहाड़े मार मार कर रो रही शोभा देवी पति नरेंद्र के जल्दी लौटने जैसी बातों को कह कहकर बेहोश हो जाती है घर पर जुटी लोगों की भीड़ और माँ को रोते बिलखते देख मासूम बच्चे भी अपनी माँ से लिपट लिपट कर रो रहें है।इस दर्दनाक मंजर को देख मौजूद हर कोई भावुक नजर आयामालूम हो कि पयागपुर के कृष्णा नगर कालोनी निवासी नरेन्द्र कुमार हालदार पुत्र राधेश्याम हालदार की गुरुवार रात नानपारा हाइवे स्थित चौपाल सागर के पास सड़क दुर्घटना में मौत हो गयीहै।मृतक नरेन्द्र के परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नही है।इकौना मार्ग स्थित पटिहाट चौराहे पर मोमोज की दुकान लगाकर मृतक नरेंद्र अपने परिवार का भरण पोषण करता था।मृतक के दो बेटे यश(13)हर्ष(10)तथा एक 2 वर्षीय पुत्री सृष्टि है असमय नरेन्द्र की मौत से परिवार पर संकट की स्थिति उतपन्न हो गयी है।गांव में छोटी सी गुमटी में पंचर की दुकान चला रहे बूढ़े पिता राधेश्याम रो रोकर कहते है कि इस बुढ़ापे में किसके भरोसे सबको छोड़ कर चले गये हो,इन मासूम बच्चों की परवरिश कैसे होगी। पिता राधेश्याम सहित पत्नी शोभा देवी और बच्चों के करुण क्रंदन का दृश्य देख रूह कांप उठती है गुरुवार की रात को घटना की सूचना मिलने के बाद मृतक के घर लोगो का जमावड़ा है लोग परिवारजन को ढांढस बंधाने में जुटे है

rkpnews@desk

Recent Posts

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

1 day ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

2 days ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

2 days ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

3 days ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

3 days ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

3 days ago