युवा कांग्रेस नेता प्रभात पांडेय को कांग्रेसियों ने दी विनम्र श्रद्धांजलि

कैंडल मार्च निकालकर जताया शोक

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। लखनऊ में विधानसभा घेराव करने के दौरान पुलिस के बल प्रयोग के कार्रवाई के दौरान गोरखपुर जिले के सहजनवां क्षेत्र के निवासी युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव प्रभात कुमार पांडेय के असामयिक निधन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार्यालय पर शोक सभा का आयोजन कर व नगर के रामलीला मैदान पर स्थित शहीद रामचन्द्र विद्यार्थी स्मारक तक कैंडल मार्च निकालकर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष रामजी गिरि ने कहा कि यह बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।भाजपा सरकार की दमनकारी नीति के चलते एक नौजवान की दुःखद मृत्यु हो गई है। कांग्रेस का हर कार्यकर्ता स्वर्गीय प्रभात पांडेय के परिवार के साथ इस संकट के घड़ी में खड़ा है। भाजपा सरकार को हटाकर कांग्रेसी इस मौत का बदला लेंगे।आज भाजपा के लोग कांग्रेसियों दिवंगत आत्मा के परिजनों से मिलने में अड़ंगा डाल कर राजनीति कर रहे हैं।इस तरह का व्यवहार कत्तई उचित नहीं है।शोक व्यक्त करने वालों में धर्मेन्द्र सिंह, मुकुन्द भाष्कर मणि, जयदीप त्रिपाठी, नौशाद खान,गोविन्द मिश्र, आलोक त्रिपाठी ,सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी, सुनील तिवारी, नागेन्द्र शुक्ल, ऋषिकेश मिश्र, मार्कण्डेय मिश्र, प्रेमलाल भारती,सुनील द्विवेदी, जुलेखा खातून,शहनवाज जफर,रीता देवी,वशिष्ठ मोदनवाल, अब्दुल जब्बार, कमलेश मिश्र, जयप्रकाश पाल,उपेन्द्र कुमार, धर्मेन्द्र पांडेय, दीनदयाल प्रसाद,वजीर अहमद,अंकुर भारती,हर्षित सिंह, शिवशंकर सिंह,इस्लाम खान,सुहैल अंसारी, वीरेंद्र तिवारी, रणजीत शुक्ल, विजय शंकर मिश्र, पन्नालाल पाठक, अब्दुल जब्बार आदि प्रमुख रूप से शामिल हुए।

rkpnews@desk

Recent Posts

आज अमेरिका पहुंचेंगे शी जिनपिंग, ट्रंप के साथ होगी अहम बैठक

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग 23 सितंबर यानी आज अमेरिका के दौरे पर पहुंचेंगे। यह…

4 seconds ago

कहीं आर्थिक लाभ तो कहीं तनाव, जानें सभी 12 राशियों का हाल

आज का राशिफल: आर्थिक लाभ से व्यापार में बढ़ेगी रफ्तार, कई राशियों को मिलेंगे सफलता…

1 hour ago

जॉय बरुआ ने अंतरिक्ष तक पहुंचाया असम का संगीत, रानी मुखर्जी से नानी तक इन खबरों ने बटोरी सुर्खियां

अंतरिक्ष से सिनेमा तक छाया भारतीय हुनर, जॉय बरुआ की वैश्विक उड़ान से लेकर बॉलीवुड…

9 hours ago

मंच पर उमड़ी सपाइयों की भीड़ से नाराज हुए शिवपाल, बोले- अनुशासन में रहें कार्यकर्ता

ओपी राजभर पर शिवपाल का पलटवार—बोले, उनका दिमाग खिसक गया है, अच्छे डॉक्टर की जरूरत…

9 hours ago

पूजा में कौन-सी बाती जलाएं? रुई और कलावे की बाती को लेकर जानें सनातन परंपरा

रुई या कलावे की बाती—कब और किस पूजा में जलाएं? जानिए धार्मिक मान्यताएंलेखक : पंडित…

9 hours ago

स्मार्टफोन से ऊबे युवा! लौट आया पुराना जमाना, वायर्ड ईयरफोन और MP3 प्लेयर की बढ़ी दीवानगी

डिजिटल दुनिया से दूरी की नई कहानी: स्मार्टफोन के दौर में पुराने गैजेट्स की वापसी,…

9 hours ago