सहतवार /बलिया (राष्ट्र की परम्परा)
दीपावली के दिन चडाहला ( चना सिंह के ईनार के पास) दो मोटरसाइकिल के आमने-सामने के टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका वाराणसी में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया।
बताया जा रहा है कि पकहा निवासी जयसूर्या पासवान 17 वर्ष पुत्र कृष्णा पासवान दीपावली के दिन 31 अक्टूबर को मोटरसाइकिल से चना सिंह के ईनार के तरफ जा रहा था कि सामने से आ रही मोटरसाइकिल ने धक्का मार दिया। जिससे यह मोटरसाइकिल सहित गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि कुछ लड़कों ने उसके साथ मारपीट भी किया । आनन फानन में घर के लोग इसे उठाकर इलाज के लिए बलिया ले गए ।जहां डॉक्टर ने स्थिति गंभीर देख वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। वाराणसी में इसका इलाज चल रहा था । इलाज के दौरान शनिवार की उसकी मौत हो गई।
एसपी अभिजित आर. शंकर ने भटनी थाने में सुनीं जनसमस्याएं, राजस्व और पुलिस की संयुक्त…
एसटीएफ लखनऊ की टीम ने की कार्रवाई, सिकंदरपुर क्षेत्र के रुद्रवार गांव का निवासी है…
घाटों से लेकर पोखरों और जलाशयों तक व्यवस्थाओं का लिया जायजा, श्रद्धालुओं की सुविधा और…
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर मनाई देश के प्रथम प्रधानमंत्री की जयंती सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की…
खांसी की सिरप की एक्सपायरी डेट समाप्त होने पर सिपाही ने जताई आपत्ति, दवाओं के…
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जनपद में आमजन की सुरक्षा और पुलिस-जनता के बीच विश्वास मजबूत करने…