आंगनबाड़ी सहायिका चयन में पारदर्शिता बढ़ाने की पहल, 152 अभ्यर्थिनियां पात्

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

जिले में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों पर चल रही चयन प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के उद्देश्य से सोमवार को गंगा ऑडिटोरियम हॉल में विशेष बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में विकास खंड बॉसडीह, बेरूआरवारी एवं बैरिया की सभी आवेदिकाओं को आमंत्रित किया गया।कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी, उपायुक्त श्रम रोजगार मनरेगा, जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति रही। अधिकारियों ने शासनादेश दिनांक 17 सितंबर 2025 के तहत निर्धारित चयन मानदंडों की विस्तृत जानकारी आवेदिकाओं को दी।इसके बाद प्राप्त आवेदनों का लाइव प्रस्तुतीकरण किया गया तथा केंद्रवार चयनित अभ्यर्थिनियों की सूची सभी के सामने साझा की गई, जिससे प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाया जा सके। बैठक के दौरान आवेदिकाओं द्वारा उठाई गई आपत्तियों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।जांच के दौरान कुछ अनियमितताओं की आशंका के चलते विकास खंड बॉसडीह के 4 तथा बैरिया के 2 आंगनबाड़ी केंद्रों पर चयन प्रक्रिया को फिलहाल रोक दिया गया है।
पूरी प्रक्रिया के बाद बॉसडीह में 50, बेरूआरवारी में 45 और बैरिया में 57 अभ्यर्थिनियां पात्र पाई गईं। इस प्रकार कुल 152 अभ्यर्थिनियों को चयन के लिए योग्य माना गया।
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि चयन प्रक्रिया को निष्पक्ष और शिकायत-मुक्त बनाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि भविष्य में किसी प्रकार का विवाद न उत्पन्न

rkpnews@somnath

Recent Posts

प्याज-चीनी की महंगाई से बढ़ी रसोई की चिंता, क्या बफर स्टॉक बनेगा किसान-उपभोक्ता संतुलन का समाधान?

रसोई में महंगाई का तड़का: प्याज 70 रुपये पार, चीनी की तेजी ने बढ़ाई चिंता;…

15 hours ago

औद्योगिक भ्रमण में विद्यार्थियों ने समझी उद्योग जगत की कार्यप्रणाली

बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा)। कक्षा में पढ़ाई के साथ विद्यार्थियों को उद्योग जगत की वास्तविक…

18 hours ago

राखी का संदेश

✍️ विजय गुंजन स्नेह है, अनुराग है, पवित्रता का बंधन है,ममता भरे एक धागे का…

19 hours ago

रक्षा बंधन: रिश्तों की डोर से राष्ट्र की परम्परा तक

नवनीत मिश्र रक्षा बंधन केवल कलाई पर राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि भाई-बहन के…

1 day ago

रॉयल्टी के छह गुना दंड से परेशान पीडब्ल्यूडी ठेकेदार, कार्य बहिष्कार की तैयारी

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। लोक निर्माण विभाग, उत्तर प्रदेश के ठेकेदार रॉयल्टी से जुड़े मामलों…

1 day ago

भाई-बहन का स्नेहाकाश

✍️ संजय एम. तराणेकर कलाई पर बंधता धागा है,पर बंधता है उससे विश्वास,बहन की आँखों…

2 days ago