युवाओं को नशा से होने वाले दुष्प्रभाव पर दी जानकारी

नशा मुक्ति अभियान विषय पर गोष्ठी, युवाओं को नशा से बचने की सलाह

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय इंटर कॉलेज में शनिवार को इनरव्हील क्लब के तत्वावधान में ‘नशा मुक्ति अभियान’ विषय पर गोष्ठी आयोजित हुई। इस दौरान मुख्य वक्ता डॉ. मनीष तिवारी और राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राम किंकर मिश्र ने युवाओं को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और उन्हें इससे दूर रहने के लिए प्रेरित किया।
गोष्ठी में क्लब की अध्यक्ष चांदनी कौर व सचिव अंजना मिश्रा ने नशा मुक्ति अभियान की आवश्यकता और इसके उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि आज के युवाओं को सही मार्गदर्शन देने की अत्यंत आवश्यकता है, जिससे वे नशे जैसी बुराइयों से दूर रह सकें।
समन्वयक अर्शिया रहमान ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया व छात्रों को जागरूक किया और सही दिशा में सोचने के लिए प्रेरित किया। संचालन उर्मिला यादव द्वारा ने किया। कार्यक्रम में भारती शुक्ला, आईएसओ किरन जैसवाल, यशोदा जैसवाल, सुचित्रा अवस्थी, सरिता त्रिपाठी का विशेष सहयोग रहा।
विद्यालय के प्रधानाचार्य के सहयोग से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। क्लब की ओर से सभी सहयोगियों को धन्यवाद दिया गया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और नशा मुक्त समाज की दिशा में कार्य करने की शपथ ली। पुलिस डिपार्टमेंट से वंदना वर्मा, अजय तिवारी, कृष्ण गोपाल, रेखा आदि मौजूद रहीं। रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

स्थानांतरण पर एसपी इलामारन को भावभीनी विदाई, यादगार रहा कार्यकाल

मऊ (राष्ट्र की परम्परा) पुलिस लाइन में आयोजित एक भावुक एवं गरिमामयी समारोह में पुलिस…

4 hours ago

दिव्य हॉस्पिटल की लापरवाही से नवजात की मौत, इंसानियत शर्मसार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के मेंहदावल क्षेत्र स्थित टड़वरिया चौराहे के पास…

4 hours ago

बसंतकालीन गन्ना बुवाई लक्ष्य हर हाल में पूरा करें: वी. के. शुक्ला

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में गन्ना उत्पादन बढ़ाने और किसानों की आय में वृद्धि…

5 hours ago

वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण, सुरक्षा में लापरवाही पर कड़ी नाराजगी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l पीड़ित महिलाओं की सुरक्षा और अधिकारों को लेकर जिला विधिक सेवा…

5 hours ago

मऊ कोषागार में वित्तीय वर्ष का शानदार समापन, 37.45 करोड़ का भुगतान कर हासिल की ‘जीरो पेंडेंसी’

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)l वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतिम कार्यदिवस पर मऊ कोषागार ने रिकॉर्ड…

5 hours ago

हत्या के मामले में फरार अभियुक्त पर कोर्ट की सख्ती, धारा 82 के तहत मुनादी और उद्घोषणा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे अभियान…

6 hours ago