देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने बताया है कि बेरोजगार युवाओं को सेवायोजित कराने हेतु 14 जुलाई को शहर स्थित राजकीय आईटीआई परिसर में जनपद स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन होगा।
उन्होंने बताया कि यह मेला दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना, उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन तथा प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है। मेले में लगभग 15 प्रतिष्ठित निजी क्षेत्र की कंपनियां प्रतिभाग करेंगी, जो बेरोजगार अभ्यर्थियों का मौके पर ही चयन करेंगी। इसमें राजकीय/निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों एवं विभिन्न कौशल विकास योजनाओं से जुड़े लगभग 1000 अभ्यर्थियों के प्रतिभाग करने की संभावना है।जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं संस्थाओं को निर्देशित किया है कि वे इस रोजगार मेले की सफलता सुनिश्चित करने हेतु अपेक्षित सहयोग प्रदान करें तथा आवश्यक तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण करें।
त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…
बिछुआ/मप्र (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वावधान…
आज से लौटे ड्यूटी पर स्वास्थ्य सेवाएं पटरी पर कर्मचारियों की मांग पूरी करने का…
प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रखने और विसर्जन कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश गोरखपुर(राष्ट्र…
शिकायतों के त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश शाहजहांपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)तहसील कलान में शनिवार…