कालाजार उन्मूलन की मुहिम में जुटी “साइकिल वाली दीदी” पिंकी चौहान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। गर्मियों की छुट्टियों के बाद स्कूलों के खुलते ही कालाजार चैम्पियन पिंकी चौहान ने फिर से अपनी मुहिम तेज कर दी है। 1 जुलाई से ही वे स्कूली बच्चों को कालाजार से बचाव की जानकारी देने में जुट गई हैं। पिंकी अब “साइकिल वाली दीदी” के नाम से जानी जाती हैं, क्योंकि वे साइकिल से स्कूलों और गांवों में जाकर अपनी “पाठशाला” चला रही हैं।

पिंकी की यह पाठशाला किसी भी स्कूल में, किसी भी कक्षा में शुरू हो जाती है। ब्लैकबोर्ड पर बालू मक्खी की तस्वीर बनाकर वे बच्चों को बताती हैं कि यही मख्खी कालाजार फैलाती है। वह अपने अनुभवों के जरिए बच्चों को बीमारी की गंभीरता समझाती हैं और बताती हैं कि कैसे जागरूक रहकर इस बीमारी से बचा जा सकता है।

कालाजार सर्वाइवर हैं पिंकी
वर्ष 2015 में जब पिंकी केवल 12 साल की थीं, उन्हें कालाजार हुआ था। इलाज के बाद वह ठीक हो गईं, लेकिन एक साल बाद फिर से इस बीमारी ने उन्हें जकड़ लिया। इस बार पोस्ट-कालाजार डर्मल लीशमैनियासिस (PKDL) के रूप में संक्रमण हुआ, जिससे उनकी त्वचा प्रभावित हुई। उस दौर की पीड़ा को आज भी वे भूल नहीं पाई हैं। अब वह उसी दर्द को ताकत बनाकर गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक कर रही हैं।

चार वर्षों से लगातार जागरूकता अभियान
बनकटा ब्लॉक के नियरवा गांव की रहने वाली पिंकी पिछले चार वर्षों से कालाजार के खिलाफ सक्रिय हैं। जिला मलेरिया अधिकारी सीपी मिश्रा के अनुसार, बनकटा ब्लॉक के आठ गांव कालाजार प्रभावित हैं। पिंकी इन गांवों में समुदाय के लोगों व विद्यालयों के बच्चों को लगातार जागरूक कर रही हैं।

वे न केवल जागरूकता अभियान चला रही हैं, बल्कि कालाजार उन्मूलन के लिए हर वर्ष चलने वाले इनडोर रेसिडुअल स्प्रे (IRS) अभियान में भी ग्रामीणों को छिड़काव के लिए प्रेरित करती हैं और छिड़काव टीम का भरपूर सहयोग करती हैं।

समाज को दे रहीं प्रेरणा
पिंकी चौहान का प्रयास न केवल एक बीमारी के खिलाफ लड़ाई है, बल्कि यह सामाजिक चेतना और स्वास्थ अधिकारों की ओर एक मजबूत कदम भी है। उनका संकल्प है कि उनके गांव और आसपास के क्षेत्र कालाजार से पूरी तरह मुक्त हो जाएं।

अब वह न केवल कालाजार सर्वाइवर हैं, बल्कि समाज को इस बीमारी से बचाने वाली सच्ची योद्धा बन गई हैं।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

6 hours ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

8 hours ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

8 hours ago

देवरिया की पूर्व DM दिव्या मित्तल का इस्तीफा, 13 साल की सेवा को कहा अलविदा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…

1 day ago

पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता को किया हाउस अरेस्ट, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की थी तैयारी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…

1 day ago

चार महीने पहले मिली थी थाने की कमान, अब थानेदार सूर्यप्रकाश सिंह की मौत से सन्नाटा

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में वाल्टरगंज थाना प्रभारी सूर्यप्रकाश सिंह…

2 days ago