04 करोड़ सोने के सामान की चोरी की सूचना, निकला फर्जी

सूचना देने वाला गिरफ्तार

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा) ब्राइड लॉजिस्टिक सर्विस कोरियर कंपनी के मालिक राजन कुमार के कहने पर डायल 112 नंबर पर 04 करोड़ रुपये के सोने के सामान की चोरी की गलत सूचना देने वाला अभियुक्त श्रवण तिवारी पुत्र रामज्ञय तिवारी निवासी दावर पारा हर्रैया जनपद बस्ती को, कोतवाली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त किया। अगर समय रहते कोतवाली थाना प्रभारी रणधीर मिश्रा, चौकी प्रभारी बेनीगंज अजीत कुमार चतुर्वेदी व उपनिरीक्षक छोटेलाल द्वारा जांच कर पता लगा लिया कि, जिस स्थान पर 4 करोड़ की सोना चोरी होने की घटना बताया गया और वहां सीसी कैमरे की मदद से सत्यता सामने आ गई, कोई चोरी की घटना नहीं हुई थी चोरी की सूचना देने वाला अभियुक्त ने सच-सच पुलिस के सामने बता दिया जिससे पुलिस हलकान होने से बच गई। पुलिस अधीक्षक नगर कृष्ण विश्नोई ने प्रेस वार्ता कर बताया कि बीती रात डायल 112 नंबर पर सूचना मिली की ब्राईट लोजिस्टिक सर्विस कोरियर कम्पनी मे कार्य करने वाले श्रवण तिवारी का चार करोड़ का ज्लेवर्स का समान चोरी हो गया है, जो गोरखपुर व प्रदेश के भिन्न–भिन्न स्वर्ण व्यवसायियो से सोने का सामान रिसीव करते है एवं भिन्न–भिन्न स्थानो पर प्राप्त सोने के सामानो को बेचते है । बीती रात 10.09 बजे 112 नंबर पर सूचना दिया की 07 पैकेट सोने का सामान अज्ञात चोरो द्वारा ताला तोडकर चुरा लिया गया है । इस सूचना पर प्र0नि0 रणधीर कुमार मिश्रा चौकी प्रभारी बेनीगंज, उ नि अजीत कुमार चतुर्वेदी व उ नि छोटेलाल द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच की गई तो श्रवण कुमार पुत्र रामज्ञया तिवारी उपरोक्त द्वारा बताया गया की कोरियर के मालिक राजन कुमार ने मुझे बताया की सभी सोने के सामानो के पैकेट मोहित को देकर लखनऊ निकाल दो तथा पुलिस को इन पैकेटो की चोरी के संबंध मे सूचना दे दो जिससे इसका इश्योरेंस क्लेम हो जायेगा । सीसीटीवी कैमरो के जांच से सत्यता सामने आ गई व चोरी की घटना गलत पायी गई ।
वहीं एसपी सिटी ने बताया कि वादी अमन अहमद पुत्र स्वर्गीय अख्तर हुसैन निवासी हुमायूंपुर उत्तरी दरोगा मस्जिद थाना गोरखनाथ गोरखपुर ने सूचना दिया था, कि पल्सर बाइक सवार दो व्यक्ति मोबाइल छीन कर भाग गए जिसके संबंध में कोतवाली थाने पर 10/ 2023 धारा 392 मुकदमा पंजीकृत किया गया था। घटना में शामिल अभियुक्त प्रिंस चौहान पुत्र प्रहलाद चौहान निवासी रुस्तमपुर टेलीफोन कॉलोनी विधायक जी वाली गली थाना कैंट को गिरफ्तार किया।

rkpshomnath

Recent Posts

जिला अस्पताल में डीएम का औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की परखी हकीकत

एसएनसीयू में 36 और पीआईसीयू में 20 बच्चे भर्ती, दो कम वजन वाले नवजातों के…

44 minutes ago

मानदेय वृद्धि और कैशलेस इलाज की मांग को लेकर ग्राम रोजगार सेवकों का आंदोलन, कार्य बहिष्कार की चेतावनी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। मानदेय वृद्धि, कैशलेस चिकित्सा सुविधा सहित अन्य विभागीय समस्याओं के समाधान…

50 minutes ago

मुकदमे में नाम आने से नाराज युवक टावर पर चढ़ा, एक घंटे बाद सुरक्षित उतरा

शिकायत पर सुनवाई न होने का लगाया आरोप, सोशल मीडिया पर खुद को बेगुनाह बताते…

57 minutes ago

दो दिन मारपीट का आरोप तीसरे दिन गढ़ी थूक चटवाने की कहानी CCTV में नहीं मिला सबूत

पीड़िता के मुकदमे के बीच पुलिस पर नए आरोप, CCTV फुटेज में नहीं मिलने की…

2 hours ago

धान खरीद में तेजी लाने के लिए डीएम सख्त, केंद्र प्रभारियों को दी चेतावनी

102 केंद्रों पर 537 किसानों से खरीदा गया 2,416 मीट्रिक टन धान, लक्ष्य 2.32 लाख…

2 hours ago