पुलिस के मानवीय कार्य की क्षेत्र में चर्चा
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। उपनगर भिटौली स्थित बड़ी नहर मे एक युवक पुल से कूद गया। जैसे ही वह नहर मे कूदा स्थानीय लोगों व भिटौली पुलिस की मदद से दो युवक नहर मे कूदकर उसकी जान बचा ली। सूचना के अनुसार महराजगंज कोतवाली थाना क्षेत्र के परासखाड़ निवासी अब्दुल रहमान अपने ससुराल श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के कोटवां मे आया था। वहां पत्नी से कुछ अनबन हो गयी। नाराज होकर युवक अपने घर के लिए निकला। रास्ते मे वह भिटौली मे रुका और पुल से नहर मे छलांग लगा दी। युवक नशे में धूत था ।जैसे ही नहर में कूदा वैसे ही इसकी सूचना भिटौली पुलिस को दी तुरंत मौके पर पहुंचे दिनेश कुशवाहा व कांस्टेबल विवेकानंद सिंह ने स्थानीय लोगों की मदद से नहर में दो लोगों ने नहर मे कूदकर उसे काफी मस्कत के बाद उसे बाहरनिकाला। पानी पी लेने के कारण स्थिति को गंभीर देखते हुए प्राइवेट वाहन से भिटौली पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से बेहोशी की हालत मे उसे इलाज के लिए परतावल सरकारी अस्पताल भेज दिया। जहां स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उसे महराजगंज जिला अस्पताल भेज दिया गया।
इस संबंध में भिटौली थाना प्रभारी मदन मोहन मिश्र ने बताया है कि युवक को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है।
ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…
बूथ मजबूत करने में जुटी सपा की लोहिया वाहिनी, 2027 की तैयारी पर जोर देवरिया…
सप्तऋषियों की आराधना से शिव-पार्वती की तपस्या तक, जानें इन पर्वों का धार्मिक महत्व लेखक:…
गैस सिलेंडरों से लदे ट्रक में लगी भीषण आग, पुलिस-फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला…
फाइल फोटो मृतक हरीश चंद्र बाइक की टक्कर से घायल साइकिल सवार की इलाज के…
आत्महत्या रोकथाम का संकल्प जीवन के प्रति सकारात्मक सोच और मानसिक स्वास्थ्य जरूरी वडनगर/गुजरात (राष्ट्र…