इंडी गठबन्धन का प्रदेश में नही खुलेगा खाता

बहुमत के आंकड़े से काफी आगे निकल चुका है एनडीए-भानु वर्मा

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
सूक्ष्म,लघु और मध्यम उद्योग विभाग के केंद्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार भानु प्रताप सिंह वर्मा आज देवरिया पहुचे।जिनका भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व सभासद राकेश शुक्ला के साकेत नगर स्थित आवास पर स्वागत किया।इस दौरान उन्होंने कहा कि आज देश मे मोदी की लहर नही सुनामी चल रही है।जो पांच चरणों के चुनाव के अपडेट मिल रहे है उसके अनुसार एनडीए गठबन्धन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत से आगे निकल चुकी है।आगे के दो चरणों मे सीटों का आंकड़ा 400 पार कर जायेगा।उत्तर प्रदेश में इंडी गठबन्धन एक भी सीट नही पा रही है,जनता इनको पूरी तरह नकार चुकी है।
श्री वर्मा ने कहा कि देश को विकसित भारत बनाने,समृद्ध भारत बनाने,सशक्त भारत बनाने और विश्वगुरु भारत बनाने के लिये देश की जनता प्रधानमंत्री मोदी को,भाजपा को,एनडीए गठबंधन को दिल खोलकर वोट कर रही है।इससे इंडी गठबंधन के नेताओ के होश उड़े है और वे अनाप-सनाप बातें कर लोगो को गुमराह करने का प्रयास कर रहे है।लेकिन देश की जनता को मोदी की गारंटी पर पूरा भरोसा है।
इस दौरान संतोष त्रिगुणायक,राकेश शुक्ला,नवीन सिंह,धनुषधारी मणि,रामदास मिश्रा,अम्बिकेश पाण्डेय,अभिजीत उपाध्याय,सौरभ तिवारी,नीरज,अरविन्द आदि रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

स्वरोजगार योजनाओं में तेजी लाने और निवेश बढ़ाने पर प्रशासन का फोकस

डीएम ने बैंकों और विभागों को समयबद्ध लक्ष्य पूरा करने के दिए निर्देश, जीबीसी 5.0…

10 hours ago

माय भारत पोर्टल से जोड़ने के लिए डीएम ने सभी विभागों को दिए निर्देश, उत्कृष्ट स्वयंसेवकों को मिलेगा सम्मान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में…

10 hours ago

45वें दीक्षांत समारोह से पहले गांवों में प्रतिभा का उत्सव, ‘मेरी मां’ विषय पर विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के 45वें दीक्षांत समारोह के तहत गोद…

10 hours ago

कस्बा चौकी सिकंदरपुर में जीर्णोद्धारित कार्यालय एवं नई बैरक का लोकार्पण

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र की परम्परा) कस्बा चौकी सिकंदरपुर परिसर में शुक्रवार को जीर्णोद्धारित कार्यालय तथा…

11 hours ago

घर के बाहर सो रही महिला की धारदार हथियार से हत्या, गांव में सनसनी

रात में हुए विवाद के बाद वारदात की आशंका,फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, आरोपितों की…

11 hours ago

30 जुलाई तक करें पंजीकरण, बीबीएयू ने जारी किया स्नातक प्रवेश काउंसलिंग कार्यक्रम

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक…

11 hours ago