बलिदान देकर इंदिरा गांधी ने की देश की एकता और अखंडता की रक्षा

कांग्रेसियों ने मनाई पटेल की जयंती और इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। विश्व की महान नेता पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्य तिथि व सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती कांग्रेसियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यालय पर गोष्ठी का आयोजन कर मनाई। सम्बोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष भागीरथी प्रसाद ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने देश को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया।वह आजादी के महानायक थे।जिला सचिव डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा कि इंदिरा गांधी ने अपने प्राणों का बलिदान कर देश की एकता और अखंडता की रक्षा की। अपने कुशल नेतृत्व में देश का मान सम्मान पूरे विश्व में बढ़ाया। ब्लॉक अध्यक्ष मार्कण्डेय मिश्र ने कहा कि आजादी की लड़ाई से लेकर देश को हर मामले में आत्मनिर्भर बनाने का काम इंदिरा गांधी ने किया।उनके नीतियों व सिद्धान्तों पर चलकर देश आगे बढ़ा है।कार्यक्रम को प्रेमलाल भारती,बदरे आलम,संजय गुप्ता, सत्यम पांडेय, अखिलेश मिश्र,रामविलास तिवारी,मनोज पांडेय, विजय कुशवाहा,डॉ याहिया अंजुम ,सूच्चन खान,चुन्नु श्रीवास्तव,सतीश यादव, सैयद फिरोज अहमद,गणेश मिश्र,प्रेमचंद वर्मा, रोहित यादव, रमाशंकर प्रसाद, आदि ने सम्बोधित किया।

rkpnews@desk

Recent Posts

यंग लीडर्स डायलॉग में स्वर्णिमा ने मारी बाजी, छह युवाओं को मिला प्रांतीय प्रतियोगिता का टिकट

जिला स्तरीय पीपीटी चैंपियनशिप में 24 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, स्वर्णिमा प्रथम और शिव प्रकाश…

1 day ago

बीबीएयू की प्रो. सुनीता मिश्रा को गोमती गौरव सम्मान

प्रो. राजश्री पाण्डेय छठ महापर्व के सांस्कृतिक आयोजन में हुईं सम्मानित, कुलपति ने दी बधाई…

1 day ago

पुलिस टीम पर फायरिंग कर खेतों में भागा आरोपी घेराबंदी कर दबोचा

चोरी के जेवर और तमंचा बरामद शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार एक…

1 day ago

छठ घाट के पास आम के पेड़ से लटकता मिला नवविवाहित युवक का शव, मचा कोहराम

सात माह पहले ही बुद्धेश के हाथों में सजी थी मेहंदी, मां और पत्नी की…

1 day ago

कोहरे के कहर में दो बाइकों की आमने- सामने भिड़ंत, इकलौते बेटे की मौके पर मौत, दो गंभीर

रतनपुर ब्लॉक के पास हुआ भीषण हादसा, युवती समेत दो गंभीर घायल, दोनों के पैर…

1 day ago

जनगणना-2027: स्वगणना प्रक्रिया शुरू, डीएम ने प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

नागरिक स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी, व्यक्तिगत आंकड़ों की…

1 day ago