द्रौपदी ने पांडवों को संकट से मुक्ति के लिए किया था करवा चौथ व्रत – आचार्य अजय शुक्ल

1 नवम्बर को मनाया जाएगा करवा चौथ

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) सुहागिन महिलाओं के अखण्ड सौभाग्य का प्रमुख पर्व करवा चौथ व्रत इस बार 1 नवम्बर को रखा जाएगा।इस पर्व के बारे में प्रचलित है कि महाभारत काल में जब पांडवों पर संकट पड़ा था तो उनकी पत्नी द्रौपदी ने इस संकट से मुक्ति के लिए करवा चौथ व्रत रखा था। उक्त बातें बताते हुए आचार्य अजय शुक्ल, जीउत बाबा ने कहा कि पौराणिक कथाओं के अनुसार मां पार्वती ने भी करवा चौथ व्रत भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए किया था।इस व्रत के करने से दाम्पत्य जीवन में खुशहाली व समृद्धि आती है, पति दीर्घायु होता है। इस वर्ष करवा चौथ व्रत 1 नवम्बर को मनाया जाएगा।चतुर्थी तिथि की शुरुआत 31 अक्टूबर को रात में 9 बजकर 31 मिनट से शुरू होकर 1 नवम्बर को रात 9 बजकर 20 मिनट तक रहेगी।उदया तिथि 1 नवम्बर को है, इसलिए करवा चौथ व्रत 1 नवम्बर को रखा जायेगा।इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग भी रहेगा।इसके लिए शुभ मुहूर्त तीन बन रहे हैं।सुबह पूजन के लिए 1नवम्बर को 7 बजकर 55 मिनट से लेकर 9 बजकर 18 मिनट बजे तक रहेगा।इस दौरान आप अमृत चौघड़िया में सुबह की पूजा कर सकती हैं।इसके बाद 10 बजकर 41 मिनट से लेकर 12 बजकर 4 मिनट तक शुभ मुहूर्त में पूजा कर सकती हैं।शाम की पूजा 5 बजकर 36 मिनट से शाम 6 बजकर 54 मिनट तक करना हैं।रात में चन्द्र उदय का समय 8 बजकर 15 मिनट पर होगा।इस व्रत में सुहागिन महिलाएं सुबह स्नान आदि करने के बाद पवित्र होकर निर्जला उपवास रखने के बाद चन्द्र उदय के बाद पति को छलनी में देखकर आरती उतारने के बाद पति के हाथ जल ग्रहण कर व्रत पूर्ण करती है

rkpnews@desk

Recent Posts

यंग लीडर्स डायलॉग में स्वर्णिमा ने मारी बाजी, छह युवाओं को मिला प्रांतीय प्रतियोगिता का टिकट

जिला स्तरीय पीपीटी चैंपियनशिप में 24 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, स्वर्णिमा प्रथम और शिव प्रकाश…

1 day ago

बीबीएयू की प्रो. सुनीता मिश्रा को गोमती गौरव सम्मान

प्रो. राजश्री पाण्डेय छठ महापर्व के सांस्कृतिक आयोजन में हुईं सम्मानित, कुलपति ने दी बधाई…

1 day ago

पुलिस टीम पर फायरिंग कर खेतों में भागा आरोपी घेराबंदी कर दबोचा

चोरी के जेवर और तमंचा बरामद शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार एक…

1 day ago

छठ घाट के पास आम के पेड़ से लटकता मिला नवविवाहित युवक का शव, मचा कोहराम

सात माह पहले ही बुद्धेश के हाथों में सजी थी मेहंदी, मां और पत्नी की…

1 day ago

कोहरे के कहर में दो बाइकों की आमने- सामने भिड़ंत, इकलौते बेटे की मौके पर मौत, दो गंभीर

रतनपुर ब्लॉक के पास हुआ भीषण हादसा, युवती समेत दो गंभीर घायल, दोनों के पैर…

1 day ago

जनगणना-2027: स्वगणना प्रक्रिया शुरू, डीएम ने प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

नागरिक स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी, व्यक्तिगत आंकड़ों की…

1 day ago