BCCI ले सकता है बड़ा फैसला, टी20 की कप्तानी से रोहित शर्मा की होगी विदाई!

नयी दिल्ली एजेंसी।एक बार फिर से टीम इंडिया की लगातार आलोचना हो रही है। क्रिकेट फैंस को इस बात की उम्मीद थी कि रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया इस बार खास कमाल दिखाएगी। लेकिन ऐसा हो नहीं सका। अपने बल्ले से तो रोहित शर्मा फ्लॉप रहे ही, साथ ही साथ कप्तानी में भी कुछ खास असर नहीं दिखा पाए। यही कारण है कि टी-20 को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड अब बड़ा फैसला लेने जा रहा है। खबर के मुताबिक बीसीसीआई रोहित शर्मा को लेकर भी आने वाले दिनों में बड़ा फैसला ले सकता है। 18 नवंबर को बोर्ड ने चेतन शर्मा की अगुवाई वाली चयन समिति को बर्खास्त कर दिया। 

यही कारण है कि यह माना जा रहा है कि रोहित शर्मा को लेकर भी कोई बड़ा निर्णय हो सकता है। बीसीसीआई की ओर से नए चयन समिति के लिए आवेदन पत्र भी आमंत्रित किए जा रहे हैं। नए चयन समिति के समक्ष सबसे बड़ी चुनौती अलग-अलग फॉर्मेट में अलग-अलग कप्तान बनाने की होगी। सूत्रों के मुताबिक बीसीसीआई T20 के लिए नए कप्तान की तलाश कर रहा है। इसका मतलब साफ है कि टी20 की कप्तानी से रोहित शर्मा के छुट्टी हो सकती है। हालांकि, रोहित शर्मा एकदिवसीय और टेस्ट टीम की कप्तानी करते रहेंगे। बीसीसीआई अब अलग-अलग कप्तानों के पैटर्न पर चलने की सोच रहा है। आने वाला टी20 विश्व कप 2 साल के बाद है। ऐसे में नए कप्तान को तैयारी के लिए भी वक्त मिल सकता है।

दावा किया जा रहा है कि हार्दिक पांड्या को वेस्टइंडीज में होने वाले 2024 के टी20 विश्व तक के लिए छोटे प्रारूप की कप्तानी सौंपी जाएगी। फिलहाल हार्दिक पांड्या ही न्यूजीलैंड में टी20 की कप्तानी कर रहे हैं। 20-20 मैचों की सीरीज के लिए उन्हें कप्तान बनाया गया है। अगर कप्तान के तौर पर भी अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो उनके नाम पर आखिरी मुहर लग सकती हैं। अगर हार्दिक पांड्या कप्तान होते हैं तो उपकप्तान की भूमिका ऋषभ पंत को सौंपी जा सकती हैं। हालांकि सूर्य कुमार यादव भी इस रेस में हैं। आईपीएल के दौरान हार्दिक पांड्या के नेतृत्व क्षमता को हम सबने देखा है। वह गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन भी करते हैं। खिलाड़ियों को एकजुट रखने और उनका हौसला बढ़ाने में वे काफी सफल रहते हैं।

Editor CP pandey

Recent Posts

जूते खरीदने की जिद के बाद 12 वर्षीय शिवम की संदिग्ध मौत, निर्माणाधीन मकान की छत पर दुपट्टे से लटका मिला शव

फाइल फोटो महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक ऐसी घटना…

7 hours ago

पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियों को दी गई श्रद्धांजलि

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन देवरिया स्थित शहीद…

7 hours ago

‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से सुरक्षा का भरोसा, बुजुर्गों से संवाद और बालिकाओं को किया जागरूक

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में आमजन की सुरक्षा और पुलिस-जनसंवाद को मजबूत बनाने के…

8 hours ago

भगदड़ की त्रासदी: आस्था, उत्सव और जनजीवन की सुरक्षा के लिए वैज्ञानिक भीड़ प्रबंधन जरूरी

लेखक: डॉ. सत्यवान सौरभ भीड़ प्रबंधन में चूक बन जाती है मौत का कारणभारत विविधताओं,…

9 hours ago

ट्रेन में रील बनाने वालों सावधान! तेज आवाज में मोबाइल चलाना पड़ सकता है भारी, रेलवे के सख्त रुख से बढ़ी चिंता

मोबाइल के स्पीकर पर गाने और वीडियो चलाने वालों के लिए चेतावनी, नियमों के उल्लंघन…

9 hours ago