Sunday, February 15, 2026
HomeUncategorizedऑपरेशन सिंदूर में भारतीय वायु सेना की बड़ी सफलता, एस-400 ने गिराए...

ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय वायु सेना की बड़ी सफलता, एस-400 ने गिराए पाक के पाँच विमान

बेंगलुरु (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)भारतीय वायु सेना (आईएएफ) प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह ने शनिवार को खुलासा किया कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान देश की अत्याधुनिक एस-400 वायु रक्षा प्रणाली ने पाकिस्तानी वायु सेना के कम से कम पाँच विमानों को मार गिराया।

एयर मार्शल कात्रे वार्षिक व्याख्यान कार्यक्रम में संबोधन के दौरान उन्होंने बताया कि इस कार्रवाई में पाकिस्तान के शाहबाज़ जैकबाबाद एयरबेस पर खड़े कई एफ-16 लड़ाकू विमान भी नष्ट कर दिए गए। इसके साथ ही, पाकिस्तान के मुरीद और चकलाला स्थित दो प्रमुख कमांड एवं नियंत्रण केंद्र को भी गंभीर क्षति पहुंचाई गई।

एयर चीफ मार्शल सिंह ने कहा कि यह सफलता भारतीय वायु सेना की तकनीकी क्षमता, सटीक रणनीति और त्वरित कार्रवाई का परिणाम है। उन्होंने जोर देकर कहा कि एस-400 प्रणाली ने ऑपरेशन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और वायु सीमा की सुरक्षा में अपनी श्रेष्ठता साबित की।

इस अभियान को वायुसेना के लिए एक रणनीतिक मील का पत्थर माना जा रहा है, जिसने दुश्मन की आक्रामक क्षमता को गहरा झटका दिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments