इंडियन एयरफोर्स का फाइटर जेट क्रैश, क्षेत्र में मचा हड़कंप

चूरू जिले के रतनगढ़ क्षेत्र में बड़ा हादसा, राहत और बचाव कार्य जारी

जयपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क), राजस्थान के चूरू जिले के रतनगढ़ क्षेत्र स्थित भानुदा गांव में बुधवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया, जब भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) का एक फाइटर जेट अचानक क्रैश हो गया। इस दुर्घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने जब खेतों में आग की लपटें और तेज धमाका सुना तो तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी।

सूचना मिलते ही रतनगढ़ पुलिस, दमकल विभाग और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। साथ ही भारतीय वायुसेना की एक विशेष टीम ने भी पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विमान में पायलट अकेले थे और उन्होंने इमरजेंसी ईजेक्ट बटन दबाकर खुद को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विमान में अचानक आग लग गई थी और वह असंतुलित होकर खेतों की ओर गिर गया। टकराते ही विमान में जोरदार धमाका हुआ और मलबा कई मीटर तक फैल गया। हादसे के बाद पूरे इलाके में धुएं का गुबार छा गया और ग्रामीणों में दहशत फैल गई।

घटनास्थल पर वायुसेना की टीम ने क्षेत्र को सील कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक रिपोर्ट में तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है, हालांकि अधिकृत पुष्टि वायुसेना की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

फिलहाल किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन आसपास के खेतों में आग लगने से फसलों को नुकसान पहुंचा है। राहत की बात यह है कि यह हादसा रिहायशी क्षेत्र से दूर हुआ, जिससे बड़ी जनहानि टल गई।

प्रशासन ने लोगों से की अपील:
प्रशासन ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे घटनास्थल के पास न जाएं और जांच कार्य में सहयोग करें। साथ ही कोई भी संदिग्ध वस्तु या विमान का टुकड़ा दिखाई दे तो तुरंत पुलिस या प्रशासन को सूचित करें।

वायुसेना ने कहा – ‘फ्लाइट मिशन पर था विमान’
भारतीय वायुसेना के अनुसार, यह फाइटर जेट एक नियमित प्रशिक्षण मिशन पर था, जो कि टेक्निकल फॉल्ट के चलते गिरा। पायलट सुरक्षित हैं और उन्हें मेडिकल ऑब्जर्वेशन में रखा गया है।

Editor CP pandey

Recent Posts

ग्राम प्रहरियों का मानदेय 2500 से बढ़ाकर 3500 रुपये करने की घोषणा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले गांवों में ग्राम प्रहरी की भूमिका सीसीटीवी कैमरे जैसी, सूचना तंत्र…

35 minutes ago

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन की तैयारियां तेज, कठौड़ा घाट का अधिकारियों ने किया निरीक्षण

बीडीओ विनोद कुमार बिंद और प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर सिंह ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा, समय…

38 minutes ago

आपदा से बचाव के लिए सतर्कता और पूर्व तैयारी जरूरी

दिग्विजय नाथ पीजी कॉलेज में विशेष व्याख्यान, जोखिम कम करने में जनभागीदारी पर जोर गोरखपुर…

48 minutes ago

सिकंदरपुर में दशहरा पर नहीं हुई रामलीला, वर्षों पुरानी परंपरा टूटने से मायूसी

नगरवासियों को भगवान श्रीराम के आदर्शों का मंचन देखने का नहीं मिला अवसर, आयोजन नहीं…

1 hour ago

राहुल गांधी के आवास पर विपक्ष का बड़ा जमावड़ा, चुनाव आयोग के खिलाफ आंदोलन को मिलेगी नई धार?

चाय पर जुटेगा विपक्ष! ‘वोट चोरी’ के खिलाफ आंदोलन तेज करने की तैयारी, INDIA गठबंधन…

3 hours ago