देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)पुलिस अधीक्षक श्री विक्रान्त वीर के निर्देशन में जनपद देवरिया में आज सुबह 5 बजे से 8 बजे तक “मार्निंग वॉकर चेकिंग अभियान” चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य आमजन से संवाद स्थापित कर उनमें सुरक्षा और विश्वास की भावना को सशक्त बनाना रहा। सभी थानों पर प्रभारी/थानाध्यक्षों द्वारा मॉर्निंग वॉक पर निकले नागरिकों से सीधा संवाद करते हुए सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया और संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की जांच की गई।अभियान के दौरान जनपद के कुल 30 स्थानों पर 625 व्यक्तियों व 341 वाहनों की गहन चेकिंग की गई। चेकिंग में यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर दो वाहनों का ई-चालान भी किया गया।इस अभियान के तहत पुलिस ने अवैध गतिविधियों, चोरी की गाड़ियों, नाबालिग चालकों, मोडिफाइड साइलेंसर, तीन सवारी, फब्तियाँ कसने वालों, तेज आवाज वाले लाउडस्पीकर और मादक पदार्थों पर विशेष निगरानी रखते हुए कार्रवाई की।
जनता ने पुलिस की इस पहल की सराहना की और मॉर्निंग वॉक के दौरान सुरक्षा को लेकर संतोष जाहिर किया। पुलिस द्वारा ऐसे अभियान भविष्य में भी जारी रखने की बात कही गई है, जिससे आमजन में शांति, सुरक्षा और भरोसे का वातावरण बना रहे।
वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-169 में कैडेट्स को मिला सैन्य जीवन और नेतृत्व क्षमता का मार्गदर्शन गोरखपुर…
बरहज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के करजहाँ गांव से एक ऐसी…
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले गांवों में ग्राम प्रहरी की भूमिका सीसीटीवी कैमरे जैसी, सूचना तंत्र…
बीडीओ विनोद कुमार बिंद और प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर सिंह ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा, समय…
दिग्विजय नाथ पीजी कॉलेज में विशेष व्याख्यान, जोखिम कम करने में जनभागीदारी पर जोर गोरखपुर…
नगरवासियों को भगवान श्रीराम के आदर्शों का मंचन देखने का नहीं मिला अवसर, आयोजन नहीं…