भारत नेपाल मैत्री सम्बन्ध को करेगा मजबूत इंटी ग्रेटेडेड चेक पोस्ट प्रोजेक्ट

इंडो-नेपाल बार्डर पर इंटीग्रेटेड चेकपोस्ट जल्द पूरा होने की उम्मीद

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) रूपईडीहा भारत-नेपाल सीमा को व्यापार से जोड़ने के लिए रूपईडीहा में बन रहे इंटीग्रेटेड चेकपोस्ट निर्माण कार्य के लिए कार्रवाई तेज हो गई है। रूपईडीहा सीमा पर इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट का निर्माण आखिरी चरण में है। करीब लगभग दो सौ करोड़ की लागत से यह चेकपोस्ट एक साल के अंदर बन कर तैयार हो जाएगा। अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर होने के कारण यहां वृहद चेक पोस्ट बन रहा है। इसमें कस्टम आब्रजन एसएसबी सहित सभी विभाग के लोग मौजूद रहेंगे। इससे क्षेत्र का विकास और आवागमन सुदृढ़ होगा। भारत नेपाल सरहदी सीमा क्षेत्र के रुपईडीहा में सीमा पर इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट का निर्माण 2017 से चल रहा है जो अब अपने अंतिम पड़ाव की ओर है । आईसीपी की रोड 60 मीटर चौड़ी जो कि 30 मीटर आने और 30 मीटर जाने के काम में लाई जाएगी । आईसीपी की बाउंड्री वॉल कंपलीट कर गेट पर ताला लगा दिया गया है । 55 हेक्टेयर भू भाग को चारों ओर से बाउंड्री वॉल बनाकर तार द्वारा फर्निशिंग कर दी गई है । इस इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट का उद्देश्य आयात निर्यात होने वाले ट्रकों में लगने वाले समय को कम करना है एक ही ऑफिस में सारे विभागों के हो जाने से आयात और निर्यात होने वाले ट्रकों, वाहनों में एक ही साथ क्लीयरेंस और जांच का काम हो सकेगा जिससे समय की बचत के साथ साथ लोगों को सुविधा भी मिल सकेगी । इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट शुरू हो जाने के बाद दोनों देशों के व्यापार व संबंध और भी मजबूत हो जायेंगे ।

बॉक्स 1

आईसीपी के अंदर बन रहे हैं पांच बड़े गोदाम

आईसीपी के अंदर पांच बड़े गोदाम, दो बड़े शेड, कार्यालय भवन, सीमा शुल्क कार्यालय का भवन, कर्मचारी आवास भवन, उपचार केन्द्र भवन, कैंटीन, घर, बैंक तथा वित्तीय संस्था का भवन, सुरक्षाकर्मियों का भवन बनाए जा रहे हैं।

बॉक्स 2

भारत-नेपाल के बीच व्यापार को भी बढ़ावा

भारत की अति महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है, जहां पहले मालवाहक ट्रक को नेपाल प्रवेश करने में कई दिन लग जाते थे, जो अब घंटों में संभव होगा। इसके संचालन से भारत-नेपाल के व्यापार को गति मिलेगी। यह प्रोजेक्ट भारत-नेपाल मैत्री संबंध को और प्रगाढ़ करेगा। एक ही छत के नीचे कस्टम, आव्रजन, एसएसबी, नेपाल शस्त्र सुरक्षा बल व कई सुरक्षा एजेंसियों सहित विभिन्न विभागों के कार्यालय संचालित होंगे।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

मां तरकुलहा देवी धाम में दुर्गा सप्तशती पाठ के साथ शारदीय नवरात्र शुरू

चौरीचौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां तरकुलहा देवी धाम में शारदीय नवरात्र…

3 hours ago

करंट लगने से तीन युवकों की मौत, पीड़ित परिवारों से मिले मंत्री दानिश आजाद अंसारी

प्रदेश सरकार से हरसंभव मदद दिलाने का दिया आश्वासन मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। मऊ नगर…

3 hours ago

जूरिस्ट्स फेडरेशन का बड़ा फैसला जिला ब्लॉक एवं तहसील स्तर के पदाधिकारी भी कर सकेंगे संगठन के लोगो का इस्तेमाल

नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)जूरिस्ट्स फेडरेशन (जुरिस्ट्स फेडरेशन) के अध्यक्ष राजीव अग्निहोत्री ने संगठन के विस्तार,…

3 hours ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, 60 लीटर दूध और 90 किलो मिल्क क्रीम नष्ट

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। नवरात्रि एवं दशहरा पर्व के मद्देनजर खाद्य पदार्थों में मिलावट की…

3 hours ago

तेरहवीं कार्यक्रम में घर के बाहर से बाइक चोरी, तीन गिरफ्तार

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) पूर्व मंत्री रामगोविंद चौधरी के तेरहवीं कार्यक्रम के दौरान घर…

3 hours ago

समान कार्य-समान वेतन और स्थायीकरण की मांग पर आर-पार की लड़ाई

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदा कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार लगातार…

3 hours ago