Saturday, February 28, 2026
HomeUncategorizedअंतर्राष्ट्रीय खबरे18 नवम्बर से बंद हो जाएगी भारत-नेपाल सीमा 21 को खुलेगी

18 नवम्बर से बंद हो जाएगी भारत-नेपाल सीमा 21 को खुलेगी

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)पड़ोसी राष्ट्र नेपाल में होने वाले निकाय चुनाव को लेकर भारत नेपाल सीमा गुरुवार रात 12 बजे से आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया जायेगा। रविवार 20 नवंबर की रात 12 बजे भारत- नेपाल सीमा खुलेगी।
नेपाल में प्रतिनिधि सभा व प्रदेश सभा का चुनाव 20 नवंबर को सुनिश्चित हुआ है। इसीलिए दोनों देश के अधिकारियों की सहमति पर गुरुवार रात 12 बजे से भारत और नेपाल सीमा पर आवागमन पूरी तरह से बंद कर दिया जायेगा। मतदान के बाद 72 घंटे के बाद 20 नवंबर शाम पांच बजे के बाद आवागमन खुल जायेगा।नेपाली गृह मंत्रालय द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार18 नवंबर से 21 नवंबर तक मतदान स्थल के विद्यालय बंद रहेंगे। 20 व 21 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। तीन दिन मदिरा भी नहीं बिकेगी। जिला प्रशासन बांके द्वारा जारी सूचना के अनुसार 18 से 20 नवंबर तक शराब की बिक्री भी बंद रहेगी। बांके जिले के सहायक जिलाधिकारी हरि प्रसाद शर्मा ने बताया कि जिला सुरक्षा समिति में लिए गए निर्णय के अनुसार शराब की बिक्री, वितरण, आयात निर्यात व सेवन पर भी रोक रहेगी।
इमरजेंसी सेवाएं रहेंगी बहाल अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अशोक कुमार ने बताया कि आम लोगों का आवागमन रात से बंद हो जाएगा। जबकि तेल, दवा, खाद्यान्न समेत अन्य इमरजेंसी वाहन पहले की तरह चलती रहेंगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments