ज्योत्सना कश्यप ने 2 दर्जन अधिक गांवों में किया रोड शो
अग्रिम जीत के लिए जनता का लिया आशीर्वाद
शाहजहांपुर( राष्ट्र की परम्परा)
27 लोकसभा क्षेत्र की इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी ज्योत्सना कश्यप ने 131 कटरा विधान सभा क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक गांवों में रोड शो के साथ जनता को संबोधित किया। समाजवादी पार्टी के पूर्व एमएलसी राजपाल कश्यप ने विपक्षी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा और कहा की अबकी बार बीजेपी सरकार सात समुंदर के पार ही चली जाएगी। शहर से लेकर गॉव तक जनता एक ही बात बोल रही थी कि अबकी बार अखिलेश सरकार।
सपा से पूर्व एमएलसी राजपाल कश्यप की भांजी ज्योत्सना कश्यप ने बुधवाना से लेकर गढ़िया रंगीन,रामपुर व जैतीपुर समेत करीब दो दर्जन से अधिक गांवों में रोड शो के साथ जनता को संबोधित किया एवं डोर टू डोर जाकर लोगों आशीर्वाद लिया और इंडिया गठबंधन पार्टी के समर्थन में वोट करने के लिए युवाओं,पुरुषों एवं महिलाओं से अपील भी की। इस मौके पर ज्योत्सना कश्यप के साथ समाजवादी पार्टी के पूर्व एमएलसी राजपाल कश्यप,पूर्व विधायक राजेश यादव,अंकित यादव,सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं हजारों समर्थक मौजूद रहे।
BRICS Summit 2026: भारत की कूटनीति का दम, मोदी की 15 से अधिक द्विपक्षीय बैठकों…
बीकापुर में सपा की सियासत गर्म, युवा चेहरे के रूप में हरिशंकर की दावेदारी चर्चा…
चौधरी चरण सिंह निरीक्षण भवन का किया लोकार्पण संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। सिंचाई एवं…
निःशुल्क मेहंदी शिविर में उमड़ी माताओं-बहनों की भीड़, छात्राओं ने हुनर से सजाए हाथ महराजगंज…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। “जो राजनीतिक दल सैथवार समाज को पांच या उससे…
देवरिया में ट्रेन से 30.23 लाख रुपये नकद बरामद, संदिग्ध युवक हिरासत में; गोरखपुर ले…