अज्ञात वाहन और बाइक के जोर दार टक्कर में बाइक सवार दो युवकों की मौत

सुखपुरा/बलिया(राष्ट्र की परम्परा)
बलिया- सिकंदरपुर मार्ग पर रविवार को भरखरा गांव के यादव मोड़ पर अज्ञात वाहन और बाइक की जोरदार टक्कर में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई।थाना क्षेत्र के धरहरा गांव के निवासी अजीत चौहान (28) पुत्र भुआल चौहान एवं मुकेश चौहान (24) पुत्र राजाराम चौहान धरहरा से सिकंदरपुर की तरफ बाइक से जा रहे थे कि भरखरा गांव के यादव मोड़ पर किसी वाहन से उनकी जोरदार टक्कर हो गई, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।टक्कर मारने के बाद वाहन चालक अपना वाहन लेकर भाग गया।सूचना पर सुखपुरा पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची तब तक अजीत चौहान की मौत हो गई थी।मुकेश को इलाज हेतु पुलिस जिला अस्पताल ले गई जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

rkpshomnath

Recent Posts

युवा चेहरे पर दांव की चर्चा, बीकापुर में हरिशंकर यादव की सक्रियता ने बढ़ाई सियासी हलचल

बीकापुर में सपा की सियासत गर्म, युवा चेहरे के रूप में हरिशंकर की दावेदारी चर्चा…

8 hours ago

किसानों की सिंचाई व्यवस्था मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता: स्वतंत्र देव सिंह

चौधरी चरण सिंह निरीक्षण भवन का किया लोकार्पण संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। सिंचाई एवं…

9 hours ago

तीज की उमंग में सजे हाथ, सेवा भारती ने रचाई संस्कृति की मेहंदी

निःशुल्क मेहंदी शिविर में उमड़ी माताओं-बहनों की भीड़, छात्राओं ने हुनर से सजाए हाथ महराजगंज…

9 hours ago

गंगा सिंह सैथवार का दो टूक ऐलान: पांच टिकट दो, तभी सैथवार समाज का साथ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। “जो राजनीतिक दल सैथवार समाज को पांच या उससे…

9 hours ago

बैग में निकली नोटों की गड्डियां, 30 लाख से ज्यादा कैश बरामद; गोरखपुर कनेक्शन की जांच

देवरिया में ट्रेन से 30.23 लाख रुपये नकद बरामद, संदिग्ध युवक हिरासत में; गोरखपुर ले…

9 hours ago