इंडिया गठबंधन प्रत्याशी रामाशंकर विद्यार्थी ने किया व्यापक जनसंपर्क:सलेमपुर लोक सभा

भाटपार रानी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)

सलेमपुर लोक सभा क्षेत्र 71 से इंडिया गठबंधन के सांसद प्रत्याशी रमाशंकर विद्यार्थी ने किया व्यापक जन संपर्क पत्रकार वार्ता में बताया चुनाव यहां मैं नहीं मेरे लिए यहां की जनता लड़ रही है साथ ही बताया कि वर्तमान सत्ता के 10 साल के उपेक्षित कार्यकर्ता जो परिवर्तन के संवाहक बनकर सामने आ खड़े हुए हैं उनको समुचित सम्मान दूंगा। साथ ही ब्राह्मण समाज को पूजनीय बताया और उन्हें गाली दिए/दिलाए जाने को निंदनीय बताया।
प्राप्त समाचार के मुताबिक देवरिया एवं बलिया जिले के संयुक्त विधान सभा को मिला कर बने सलेमपुर लोक सभा क्षेत्र 71 से इंडिया गठबंधन के सांसद प्रत्याशी एवं पूर्व सांसद रमाशंकर विद्यार्थी ने 25 मई को जन संपर्क कर जगह जगह व्यापक जन संपर्क के बाद एक पत्रकार वार्ता किया वहीं वार्ता के क्रम में ही उनके द्वारा बताया गया कि यहां चुनाव मैं नहीं यहां की मेरी जनता मेरे लिए चुनाव लड़ रही है। साथ ही कहा कि वर्तमान सत्ता में 10 साल से उपेक्षित भारतीय जनता पार्टी के हर कार्यकर्ता को जो परिवर्तन के वाहक बनकर सामने आए हैं उनको भी मैं समुचित सम्मान दूंगा। साथ ही ब्राह्मण समाज को पूजनीय बता कर उन्हें गाली दिए/दिलाए जाने को निंदनीय बताया है। पूर्व सांसद ने अपने वार्ता में वर्तमान 10 साल के सांसद द्वारा रेवती रेलवे स्टेशन एवं बनकटा रेलवे स्टेशन के ट्रेन ठहराव को निरस्त कर हाल्ट बनाए जाने के कगार पर ले जाने को भी दुर्भाग्य पूर्ण बताया है। साथ ही अस्पतालों में इलाज एवं स्थानीय जनता को जन सुविधा से वंचित कर आम गांव गरीब जनता के हित की अन देखी भी करने का आरोप वर्तमान सांसद के विगत 10 साल के कार्यकाल में करने का आरोप लगाया है।
वहीं अब उपेक्षित सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र की जनता भी मुखर होकर सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र में परिवर्तन की बात करते हुए दिख रही है। आज के जन संपर्क में रामबली यादव विधानसभा अध्यक्ष, अभिजीत यादव जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि,सोनू यादव जिला उपाध्यक्ष समाजवादी युव–जनसभा, प्रिंस यादव, सुभाष राजभर, बड़े राजभर, विष्णु देव यादव,शेख मोहम्मद अभय यादव,नासिर अंसारी, मुलायम यादव, बीरबल यादव, कालीचरण यादव, अश्वनी मिश्र, गुड्डू जायसवाल आदि लोग सामिल रहे यह जन संपर्क
सिकटियां, चफवांकला, परसिया छितनी सिंह, वतरौली,टंडवा, बरईपार पांडेय, नोनार कपर्ददार, बंगरा बजार, खामपार, बखरी, तत्तायर बुजुर्ग , ब–होरवा आदि गांवों में चला।

rkpnews@desk

Recent Posts

🚀 कुशीनगर में अंतरिक्ष का महाकुंभ!आसमान में दिखेगा विद्यार्थियों का दम

देशभर की 76 टीमें बनाएंगी रॉकेट और उपग्रह फोटो Ai निर्मित कुशीनगर में विद्यार्थियों की…

2 hours ago

छह महीने की मेहनत पर मौसम का प्रहार! भलुअनी के दर्जनों गांवों में खेतों में बिछा धान

🌾 बेमौसम बारिश का कहर! अन्नदाता की बढ़ी चिंता परमेश्वर दयाल मिश्र की रिपोर्ट देवरिया…

3 hours ago

गोरखपुर में लगेगा निःशुल्क चिकित्सा शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सलाह

शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे इलाज; जांच, दवाएं और कई ऑपरेशन भी मुफ्त! गोरखपुर (राष्ट्र की…

4 hours ago

भूटान में कुदरत का कहर? GLOF से मचा हड़कंप, NDRF अलर्ट और निचले इलाकों को खाली कराने की तैयारी

ग्लेशियल झील फटने से हड़कंप! असम-बंगाल पर बाढ़ का खतरा, हजारों लोग सुरक्षित ठिकानों पर…

11 hours ago

कुशीनगर में शिक्षा विभाग पर गंभीर आरोप! खेलकूद से ऑडिट तक वसूली का दावा

कसया के शिक्षा विभाग में कथित वसूली का मामला गरमाया! खेलकूद, ऑडिट और एमडीएम रजिस्टर…

11 hours ago