महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।जिला जिलाधिकारी अनुनय झा व पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना द्वारा जिला कारागार महराजगंज का मासिक निरीक्षण किया गया।
जेल निरीक्षण के दौरान दोनो अधिकारियों ने जेल के पुरुष बैरक, महिला बैरक, अल्प वयस्क बैरक व जेल परिसर की साफ सफाई आदि का अवलोकन किया। जिलाधिकारी ने कैदियों से वार्ता कर उनकी समस्यायों को सुना और निस्तारण हेतु आवश्यक निर्देश जेल अधीक्षक को दिया। उन्होंने बीमार कैदियों के इलाज की व्यवस्था की भी जानकारी प्राप्त की। जेल अधीक्षक ने बताया कि बंदी के स्वास्थ्य की स्थिति को देखते हुए, उसको जेल अस्पताल सहित गोरखपुर मेडिकल कॉलेज तक इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंनेआवश्यकतानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से समन्वय करते हुए बंदियों को विधिक सहायता उपलब्ध कराएं। जिलाधिकारी ने कारागार में मौजूद बंदियों के संख्या की जानकारी भी ली। जेल अधीक्षक ने बताया कि 25 मई को जिला कारागार में कुल 641 बंदी हैं, जिनमे 12 बंदी विदेशी हैं। दोनो अधिकारियों ने जेल की व्यवस्था और साफ–सफाई पर प्रसन्नता व्यक्त की।
निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक प्रभात सिंह सहित अन्य जेल अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहें।
देशभर की 76 टीमें बनाएंगी रॉकेट और उपग्रह फोटो Ai निर्मित कुशीनगर में विद्यार्थियों की…
🌾 बेमौसम बारिश का कहर! अन्नदाता की बढ़ी चिंता परमेश्वर दयाल मिश्र की रिपोर्ट देवरिया…
शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे इलाज; जांच, दवाएं और कई ऑपरेशन भी मुफ्त! गोरखपुर (राष्ट्र की…
करवा चौथ के दिन दूधिया श्रवण की संदिग्ध मौत! मरने से पहले भाई को किया…
ग्लेशियल झील फटने से हड़कंप! असम-बंगाल पर बाढ़ का खतरा, हजारों लोग सुरक्षित ठिकानों पर…
कसया के शिक्षा विभाग में कथित वसूली का मामला गरमाया! खेलकूद, ऑडिट और एमडीएम रजिस्टर…