आजमगढ़ में 10 सीटों पर कब्जा करके निर्दल प्रत्याशियों ने सबके उड़ाए होश

सपा को मिली 5 सीटें तो भाजपा को एक ही पर करना पड़ा संतोष

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
जिले मे तीन नगर पालिकाओं और 13 नगर पंचायतों की मतगणना शनिवार को गहमागहमी के बीच संपन्न हो गई। जिसमें तीन नगर पालिकाओं के अध्यक्ष पदों में से दो पर सपा और एक पर निर्दल प्रत्याशी ने कब्जा जमालिया जबकि 13 नगर पंचायतों के अध्यक्ष पदों में से दस पर निर्दलियों ने अपना कब्जा जमाया तो तीन पर सपा और एक पर भाजपा को संतोष करना पड़ा।

नगर पालिका परिषद आजमगढ़ के अध्यक्ष पद पर सरफराज आलम उर्फ मंसूर (सपा), नगर पालिका परिषद मुबारकपुर से सबा शमीम (निर्दल) और नगर पालिका परिषद बिलरियागंज से मीना सरोज (सपा) ने कब्जा जमाया।
इसी तरह नगर पंचायत जहानागंज बाजार से सरफराज अहमद (सपा), नगर पंचायत निजामाबाद से अलाउद्दीन (निर्दल), नगर पंचायत सरायमीर से वसीम अहमद उर्फ पप्पू प्रेजल (निर्दल), नगर पंचायत फूलपुर से रामआशीष बरनवाल (निर्दल), नगर पंचायत माहुल से लियाकत अली (निर्दल), नगर पंचायत अजमतगढ़ से ललिता साहनी (सपा), नगर पंचायत जीयनपुर से पुरुषोत्तम यादव (निर्दल), नगर पंचायत महराजगंज से श्वेता जायसवाल (भाजपा), नगर पंचायत मेंहनगर से कौशिल्या देवी (निर्दल), नगर पंचायत कटघर लालगंज से प्रमिला यादव (निर्दल), नगर पंचायत बूढ़नपुर से मंसा राम (निर्दल), नगर पंचायत अतरौलिया से सुभाषचंद्र जायसवाल (सपा) और नगर पंचायत मार्टीनगंज से अपूर्वा सिंह (निर्दल) निर्वाचित घोषित की गईं।

rkpnews@desk

Recent Posts

होम स्टे नीति-2025 से पर्यटन और रोजगार को मिलेगा नया विस्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। पर्यटन विभाग द्वारा प्रख्यापित “उ0प्र0 बेड एण्ड ब्रेकफास्ट एवं…

17 minutes ago

विज्ञान दिवस की पूर्व संध्या पर प्रतियोगिताओं की धूम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस…

31 minutes ago

28 फरवरी 2026 का पंचांग: त्रिपुष्कर योग में करें ये खास कार्य, मिलेगा तीन गुना फल

आज का पंचांग 28 फरवरी 2026: द्वादशी तिथि, त्रिपुष्कर योग, राहुकाल समय और शुभ मुहूर्त…

32 minutes ago

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में विधिक जागरूकता कार्यशाला आयोजित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के…

41 minutes ago

ज्योति दिव्य कलश यात्रा का भव्य अभिनंदन

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा निकाली गई पावन ज्योति…

47 minutes ago

होली व रमजान को लेकर शांति समिति की बैठक, प्रशासन ने दिए सख्त निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में होली एवं रमजान माह को शांति और…

1 hour ago