Categories: Sportsखेल

IND vs AUS 1st ODI Highlights: भारत को जीत नहीं दिला सकी ‘ROKO’ की वापसी, ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट से हराया; मिचेल मार्श चमके

खेल (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला रविवार, 19 अक्टूबर 2025 को पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेला गया। बारिश से बाधित इस मैच को 26-26 ओवरों का कर दिया गया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 136 रन बनाए। डीएलएस नियम के तहत ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 131 रनों का लक्ष्य मिला, जिसे कंगारू टीम ने 21.1 ओवर में 7 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया।

यह भी पढ़ें – मधुसूदन बने बीएसएस परशुराम सेना के जिला सचिव जबकि अमित कुमार जिला उपाध्यक्ष

इस मुकाबले में शुभमन गिल ने बतौर वनडे कप्तान अपना पहला मैच खेला, जबकि पैट कमिंस की अनुपस्थिति में मिचेल मार्श ने ऑस्ट्रेलिया की कमान संभाली। टीम इंडिया के दिग्गज रोहित शर्मा और विराट कोहली (ROKO) की भी इस मैच के जरिए वापसी हुई, लेकिन दोनों खिलाड़ियों की यह वापसी टीम को जीत नहीं दिला सकी।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से कप्तान मिचेल मार्श ने 46 (52 गेंद) रन की नाबाद पारी खेली*, जिसमें 2 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। जोश फिलिप ने 37 रन और मैथ्यू रेनशॉ ने नाबाद 21 रन बनाए। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने ट्रेविस हेड (8) को आउट कर शुरुआती सफलता दिलाई, लेकिन बाद में गेंदबाज प्रभाव नहीं छोड़ सके।

अब भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे मुकाबला 23 अक्टूबर (गुरुवार) को एडिलेड में खेला जाएगा।

यह भी पढ़ें – परिवार में मातम, गांव में पसरा सन्नाटा – आत्महत्या की वजह जानने में जुटी पुलिस

Karan Pandey

Recent Posts

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

1 day ago

शिक्षक हितों के लिए संघर्षशील नेतृत्व चुनने का समय: डॉ. शरदेन्दु त्रिपाठी

शिक्षक एमएलसी चुनाव: बदलाव की मांग तेज संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर-अयोध्या शिक्षक…

1 day ago

गरीबों को आवास दिलाने दिव्यांगों को प्राथमिकता देने व धनराशि बढ़ाने की मांग

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l ग्रामीण क्षेत्रों में आवास निर्माण को लेकर व्याप्त समस्याओं और खामियों को…

1 day ago

सोनार समाज की बैठक में बड़ा फैसला, राजू, आलोक और ओमप्रकाश बने नगर अध्यक्ष

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिला सोनार समाज की आवश्यक बैठक पेड़ा गली, मालवीय रोड स्थित…

1 day ago

जनसेवा से बनाई अलग पहचान, रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन से शोक की लहर

बसपा के कद्दावर नेता और रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, पूर्वांचल की राजनीति में…

3 days ago

आईटीआई प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 अगस्त तक बढ़ी

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) मेहदावल के प्रधानाचार्य उदय नारायण ने…

3 days ago