Categories: Uncategorized

दुर्गा शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ

भागलपुर/ देवरिया ( राष्ट्र की परम्परा) लार क्षेत्र के भेवली गांव में निर्मित मां दुर्गा के मुर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के लिए मुख्य अतिथि शांभवी पीठाधीश्वर, शंकराचार्य परिषद अध्यक्ष स्वामी आनंद स्वरूप महाराज के नेतृत्व में हाथी घोड़े, बाजे गाजे के साथ जय घोष की ध्वनि के बीच भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शतचंडी महायज्ञ को लेकर उत्साहित महिला-पुरुष, बच्चे, युवक, युवतियां सिर पर कलश लेकर लगभग 6 किमी पैदल यात्रा किया। भेवली यज्ञ मंडप से निकली कलश यात्रा का रेवली,जिरासो मुरासो चौराहा, भागलपुर में जगह-जगह स्वागत किया गया और भक्ति से सराबोर भक्तों को पानी पिलाया गया। रथ पर भगवान की झांकी शोभायमान थी, जो सभी की आस्था के केंद्र में थी। भागलपुर में सरयू नदी किनारे यज्ञाचार्यों की वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सरयू जल से कलश भरा गया। यात्रा की वापसी लार रोड,हरि कुण्डावल ,तारा कुण्डावल, विशुनपुरा होते हुए यज्ञ मंडप में पहुंचा। वेद मंत्रों के बीच कलश स्थापना की विधि पूर्ण हुई। अरण्य मंथन के साथ दूसरे दिन यज्ञ का शुभारंभ होगा। वृंदावन से पधारे श्रीमद्भागवत कथा एवं राम कथा के मर्मज्ञ पं बालमुकुंद ठाकुर महाराज भक्तों को कथा रसपान कराएंगें। सभी कार्यक्रमों का संचालन ललित किशोर कौशिक करेंगे। भव्य कलश यात्रा में जिला पंचायत सदस्य जनसेवक अरविंद पाण्डेय, अखिलेश शुक्ल, गोविंद मिश्र, सर्वानंद पाण्डेय, बांके पाण्डेय, जितेंद्र पाण्डेय, संतोष पाण्डेय, अशोक गुप्ता, विनय पाण्डेय, सुंदरम मिश्र, दरोगा गुप्ता, हरिशंकर यादव, संतोष गुप्ता, प्रत्युश पाण्डेय, अजय शर्मा, सहित हजारों की संख्या में नर-नारी मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

बीरबल वर्मा को न्याय दिलाने के लिए 28 अक्टूबर को निकलेगा न्याय मार्च

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। महथापार निवासी बीरबल वर्मा को उनके पैतृक मकान में हिस्सेदारी दिलाने…

29 minutes ago

बरेली मोड़ के चौड़ीकरण व सौंदर्यीकरण कार्य में तेजी लाने के निर्देश

निर्माण पूरा होने के बाद बस स्टैंड, ई-रिक्शा स्टैंड और ठेलों को व्यवस्थित करने की…

35 minutes ago

अक्षरधाम कॉलोनी में सड़क-नाली निर्माण की तैयारी तेज, अवैध निर्माणों पर लगेंगे लाल निशान

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महानगर के खन्नौत नदी के पास स्थित अक्षरधाम कॉलोनी में सड़क…

39 minutes ago

चुनाव ड्यूटी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, सतर्कता बरतें पुलिसकर्मी: डीएम-एसपी

बलिया में स्नातक व शिक्षक चुनाव को लेकर पुलिस लाइन में हुई ब्रीफिंग, 20 पोलिंग…

42 minutes ago

सुरौली पुलिस ने दो साइबर ठगी पीड़ितों के लौटाए 10,213 रुपये

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में साइबर अपराध के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के…

46 minutes ago

निगोही में पुलिस मुठभेड़ चोरी की ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद एक आरोपी घायल दूसरा गिरफ्तार

पुलिस टीम पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई, 2 अक्टूबर की रात इंटरलॉकिंग प्लांट से…

2 hours ago