राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 13 मई के स्थान पर अब 21 मई 2023 को

पूर्व की नियत तिथि में नगरीय निकाय निर्वाचन के मद्देनजर किया गया बदलाव

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
अपर जिला जज /सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुशीनगर श्याम मोहन जायसवाल ने आमजन को अवगत कराया है कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नर्द दिल्ली के निर्देशानुसार 13.05.2023 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना था, परन्तु उ०प्र० के नगरीय निकाय चुनाव हेतु अधिसूचना राज्य निर्वाचन आयुक्त, पंचायत एवं नगरीय निकाय उ०प्र० द्वारा 09.04.2023 को जारी की गई है। उक्त के परिपेक्ष्य में 13.05.2023 के स्थान पर 21.05.2023 (दिन रविवार) को आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन का निर्णय कार्यपालक अध्यक्ष उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ द्वारा लिया गया है।
उक्त के परिपेक्ष्य में जिला जज / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुशीनगर के निर्देशानुसार आम जन को यह सूचित किया जाता है कि राष्ट्रीय लोक अदालत 13.05.2023 के स्थान पर 21.05.2023 दिन को आयोजित की जायेगी।
अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर ने सभी वादकारीगण, अधिवक्तागण से अनुरोध किया है कि, आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 21.05.2023 दिन रविवार को अधिक से अधिक वादों को निस्तारित कराकर एवं राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनावें ।

rkpnews@somnath

Recent Posts

कथा में गूंजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के जयकारे, बधाई गीतों पर झूमे श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा समारोह…

3 hours ago

हृदयाघात से चौकीदार की मौत समाज सेवी नंदन मिश्रा पीड़ित परिवार से मिले

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )विधानसभा सलेमपुर क्षेत्र के ग्राम सभा धरहरा (तकिया) निवासी बबलू प्रसाद (35)…

3 hours ago

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

22 hours ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

1 day ago