“भारतीय रंगमंच की संगीत परंपरा एवं प्रयोग” विषयक तीन दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सौजन्य से एवं संस्कृति विभाग, उ० प्र० व भारतेन्दु नाट्य एकेडमी के सहयोग से व्यंजना आर्ट एंड कल्चर सोसायटी द्वारा आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी ‘भारतीय रंगमंच की संगीत परंपरा एवं प्रयोग’ के उद्घाटन सत्र का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं अध्यक्षा के रूप में उपस्थित प्रो० पूर्णिमा पाण्डेय, प्रख्यात लेखक उदयन वाजपेई, प्रख्यात निर्देशक सूर्य मोहन कुलश्रेष्ठ, पद्मश्री शशिधर आचार्य, एस.एन ए निदेशक शोभित नाहर सहित अनेक गणमान्यजनों ने दीप प्रज्ज्वलित करके कियाl

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए उदयन वाजपेई ने कहा- “अभिनय के हर अंग में स्वर-ताल का होना अनिवार्य है व नाट्य की शैय्या है ‘संगीत’।” श्री सूर्य मोहन कुलश्रेष्ठ ने अनेक निर्देशकों के साथ किए गए रंगमंच में संगीत के प्रयोगों के अनुभवों को साझा किया।

नाट्यशास्त्र के वृहद रूप की चर्चा प्रख्यात रंगमंच निर्देशक डॉ. गौतम चटर्जी ने की व नाट्य के प्राकृत पर चर्चा सुश्री पत्रिका जैन ने की। ब्रज की रासलीला पर प्रकाश प्रो सीमा वर्मा एवं डॉ ऊषा बनर्जी ने डाला।
कुडिआट्टम नृत्य के सांगीतिक पक्ष पर श्री सूरज नम्बिआर ने प्रकाश डाला व मातस्रिका अभिनय से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया ।
सराईकेला छाऊ के प्रसिद्ध विद्वान पद्मश्री शशिधर आचार्य ने रंगमंच संगीत के प्रायोगिक पक्ष पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को रंगमंचीय संगीत पर अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

टापू बने गांव, पानी बना पहरेदार, सोहगी बरवां में विकास की राह अब भी अधूरी

रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…

1 hour ago

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का मानदेय बढ़ा, अब मिलेंगे 12 हजार रुपये

सहायिकाओं को छह हजार प्रतिमाह, पांच लाख रुपये तक कैशलेश स्वास्थ्य बीमा की भी सौगात…

1 hour ago

प्रो. के. पी. सिंह ने दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यभार ग्रहण किया

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. कृष्ण पाल…

1 hour ago

सीएचसी बनकटी में वसूली की शिकायत, जांच की मांग

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने स्टाफ नर्स पर लगाए आरोप, इलाज-टीकाकरण के नाम पर रुपये लेने…

1 hour ago

ध्रुव की अटूट भक्ति का प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा…

2 hours ago

भारतीय भाषाओं में ज्ञान-विज्ञान का विस्तार जरूरी, बीबीएयू में दो दिवसीय कार्यशाला का समापन

भारतीय भाषाओं को शिक्षा, शोध और ज्ञान-सृजन का सशक्त माध्यम बनाने पर जोर लखनऊ (राष्ट्र…

2 hours ago