संभावित बाढ़ से राहत एवं बचाव के दृष्टिगत नवागत डीएम ने किया तटबंधों के सुरक्षात्मक एवं कटानरोधी कार्यों का निरीक्षण

बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)। संभावित बाढ़ से बचाव एवं सुरक्षा के दृष्टिगत नवागत डीएम श्री पवन अग्रवाल द्वारा तहसील सदर में ग्राम नसीबगंज एवं करमहना में तटबंधों के सुरक्षात्मक एवं कटानरोधी कार्यों का निरीक्षण किया । सभी साइट पर परक्यूइपाइन‌ , जिओ बैग , बोल्ड पिचिंग का कार्य पाया गया।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड को निर्देश दिया कि जनपद के सभी 17 तटबंधों के काटन बिंदुओं को चिन्हित करते हुए सभी सुरक्षात्मक एवं कटानरोधी कार्य पूर्ण करा लिए जाए। सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण एवं मानकरूप हो , यह सुनिश्चित किया जाए।
तटबंधों पर झाड़ी झंखडियों को हटवा दिया जाए , विशेष अभियान चलाकर तटबंधों के रैट होल, रेन कट को भरवाया जाए। इसके लिए प्वाइंट टू प्वाइंट जेई की टीम लगाई जाए।

संभावित बाढ़ के दृष्टिगत से तटबंधों की 24 घंटे निगरानी बाढ़ खंड के द्वारा की जाए।

इससे पूर्व डीएम द्वारा बाढ़ राहत एवं बचाव के तैयारी के संबंध में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की गई एवं सभी तैयारियां समय से पूर्ण कर ले जाने का निर्देश दिया गया।

इस अवसर पर एडीएम वित्त एवं राजस्व प्रदीप कुमार, अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड व अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

Maharajganj News: पुलिया निर्माण में गड़बड़ी के आरोप, घटिया सामग्री से काम—ग्रामीणों में भारी आक्रोश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सदर तहसील अंतर्गत विकास खंड महराजगंज में निर्माणाधीन सड़क…

54 minutes ago

Maharajganj News: लोहे के पाइप से हमला, कंपाउंडर गंभीर रूप से घायल—पुरानी रंजिश में वारदात

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के घुघली थाना क्षेत्र में सोमवार शाम पुरानी रंजिश के…

59 minutes ago

फसल प्रदर्शन व किसान संगोष्ठी आयोजित, प्रगतिशील किसान सम्मानित

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। विगर बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड द्वारा विकास खंड सलेमपुर के चांदपालिया क्षेत्र में…

1 hour ago

मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को बताए गए अधिकार

कोपागंज/मऊ (राष्ट्र की परम्परा) मिशन शक्ति फेस-5 के द्वितीय चरण के तहत थाना कोपागंज पुलिस…

1 hour ago

Deoria News: भागलपुर में घरेलू गैस का खेल बेनकाब, मिठाई की दुकान पर छापा—चार सिलेंडर जब्त

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। रसोई गैस सिलेंडरों की किल्लत के बीच भागलपुर कस्बे में घरेलू…

1 hour ago

गंदगी और बदहाली में पढ़ने को मजबूर बच्चे, स्कूल में नहीं चारदीवारी और शौचालय की सुविधा

जैतीपुर (राष्ट्र की परम्परा)। एक ओर सरकार द्वारा विद्यालयों के रखरखाव और बच्चों की शिक्षा…

1 hour ago