मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम : 624 जोड़ों का होगा विवाह, बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत आगामी 05 दिसंबर 2025 को केंद्रीय विद्यालय/राजकीय आईटीआई, देवरिया के प्रांगण में भव्य सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पाण्डेय ने दी।जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि जनपद के विभिन्न विकास खंडों तथा नगर पालिका/नगर पंचायत क्षेत्रों से चयनित 624 जोड़ों का विवाह इस समारोह में संपन्न कराया जाएगा। सभी चयनित जोड़ों की बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य होगी।उन्होंने बताया कि विवाह हेतु आने वाले वर-वधू को आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो तथा आवेदिका/कन्या की बैंक पासबुक के साथ निर्धारित स्थल पर उपस्थित होना आवश्यक है।सुधीर पाण्डेय ने सभी खंड विकास अधिकारियों एवं नगर पालिका/नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र के चयनित जोड़ों को 05 दिसंबर की सुबह 8:00 बजे तक सभी आवश्यक दस्तावेजों सहित विवाह स्थल पर पहुँचने की सूचना समय पर उपलब्ध कराएं।

rkpnews@desk

Recent Posts

जनसेवा से बनाई अलग पहचान, रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन से शोक की लहर

बसपा के कद्दावर नेता और रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, पूर्वांचल की राजनीति में…

9 hours ago

आईटीआई प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 अगस्त तक बढ़ी

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) मेहदावल के प्रधानाचार्य उदय नारायण ने…

12 hours ago

दीक्षारम्भ के साथ प्रभा देवी पीजी कॉलेज में नए सत्र की पढ़ाई शुरू

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय प्रभा देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार से नए…

13 hours ago

कमिश्नरी परिसर में वृद्ध की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के कैंट थाना क्षेत्र स्थित कमिश्नरी परिसर में मंगलवार शाम…

2 days ago

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

3 days ago

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

3 days ago