व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में मनाया गया दानवीर भामाशाह जन्मदिवस

व्यापारियों एवं करदाताओं को किया गया सम्मानित

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। महाराणा प्रताप को युद्ध में अपना सब कुछ दान करने वाले दानवीर भामाशाह का जन्म दिवस व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में मनाया गया, इस अवसर पर विकास भवन में आयोजित समारोह की मुख्य अतिथि सीडीओ रम्या आर. ने विशिष्ट अतिथि नगर मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर, डीडीओ महेन्द्र कुमार पाण्डेय, उपायुक्त उद्योग केन्द्र केशव वर्मा, उपायुक्त व्यापार कर सी के गौतम व योगेश द्विवेदी एवं श्रुति राय, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष गौरीशंकर भानीराम का व अन्य प्रमुख लोगों के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।
समारोह में सर्वाधिक जीएसटी देने वाले व्यापारी आशीष कुमार साहू व बकाउल्ला खां को शील्ड व प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इसके अलावा समारोह में मौजूद इन्वेस्टर्स समिट निवेशकों एवं व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र व प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया गया। समारोह में अवसर पर गायक कलाकार जसवीर सिंह व अन्य कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से अतिथियों का मनोरंजन किया गया।
मुख्य अतिथि सीडीओ रम्या आर. ने अपने संबोधन में व्यापारियों, टैक्स अधिवक्ताओं, अधिकारियों व अन्य मौजूद लोगों को धन्यवाद देते हुए कहा कि व्यापारीगण व्यापार करने के साथ सरकार को टैक्स के रूप में अपना अभूतपूर्व योगदान दे रहे हैं। इसलिए वीर भामाशाह की तरह आप सब व्यापारी हमारे लिये अत्यधिक महत्वपूर्ण हैं।
उपायुक्त उद्योग केशव राम ने बताया कि बहराइच के निवेशक बधाई के पात्र हैं क्योंकि एमओयू क्रियान्वन में जिले को उत्तर प्रदेश में 9वां स्थान प्राप्त हुआ है। व्यापार मण्डल नगर अध्यक्ष दीपक सोनी ने कहा कि चाहे युद्ध काल हो या कोरोना काल में व्यापारी समाज ने अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया है। वर्ष 2001 में भामाशाह सम्मान पाने वाले व्यापारी मुश्ताक अहमद ने सभी व्यापारियों से टैक्स देकर देश के लिए योगदान देने का आह्वान किया।
समारोह में व्यापार मण्डल जिलाध्यक्ष गौरीशंकर भानीरामका, निर्यातक अशोक मातनहेलिया, जिला महामंत्री बृजमोहन मातनहेलिया, उपाध्यक्ष मनीष मल्होत्रा, आशीष बंसल, सुमित खन्ना, विनोद टेकडी़वाल, विनोद अग्रवाल, प्रमोद सिंह, कुलभूषण अरोरा, जिले के विभिन्न व्यापार प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, सदस्य टैक्स बार एसोशियेशन के अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, सचिव अजय श्रीवास्तव एवं सदस्य एवं व्यापारीगण उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

जूते खरीदने की जिद के बाद 12 वर्षीय शिवम की संदिग्ध मौत, निर्माणाधीन मकान की छत पर दुपट्टे से लटका मिला शव

फाइल फोटो महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक ऐसी घटना…

5 hours ago

पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियों को दी गई श्रद्धांजलि

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन देवरिया स्थित शहीद…

6 hours ago

‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से सुरक्षा का भरोसा, बुजुर्गों से संवाद और बालिकाओं को किया जागरूक

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में आमजन की सुरक्षा और पुलिस-जनसंवाद को मजबूत बनाने के…

6 hours ago

भगदड़ की त्रासदी: आस्था, उत्सव और जनजीवन की सुरक्षा के लिए वैज्ञानिक भीड़ प्रबंधन जरूरी

लेखक: डॉ. सत्यवान सौरभ भीड़ प्रबंधन में चूक बन जाती है मौत का कारणभारत विविधताओं,…

7 hours ago

ट्रेन में रील बनाने वालों सावधान! तेज आवाज में मोबाइल चलाना पड़ सकता है भारी, रेलवे के सख्त रुख से बढ़ी चिंता

मोबाइल के स्पीकर पर गाने और वीडियो चलाने वालों के लिए चेतावनी, नियमों के उल्लंघन…

7 hours ago