एसआईआर कार्यक्रम की प्रगति का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम की प्रगति का लगातार सघन निरीक्षण किया जा रहा है।
निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी श्री कुमार ने विधानसभा मेहदावल क्षेत्र के बूथ संख्या 480 एवं 481 का निरीक्षण किया। इस दौरान बीएलओ अवकाश पर पाए गए, जबकि मौके पर मौजूद वीडियो ने अवगत कराया कि एसआईआर कार्य का लगभग 70 प्रतिशत हिस्से को पूर्ण कर लिया गया है और शेष कार्य शीघ्र पूरा कर दिया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान उतरावल ग्राम पंचायत के प्रधान से मिली सूचना के अनुसार लगभग 400 ग्रामीणों से भरे गए गणना प्रपत्र अब तक बीएलओ द्वारा वापस प्राप्त नहीं किए गए हैं। इस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी खलीलाबाद को निर्देशित किया कि सभी गणना प्रपत्र आज ही प्राप्त कराकर बीएलओ ऐप पर डिजिटलाइजेशन सुनिश्चित किया जाए।
जिलाधिकारी ने बूथों पर उपस्थित बीएलओ एवं संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को निर्देश दिया कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम में गुणवत्तापूर्ण प्रगति लाते हुए प्राप्त सभी गणना फॉर्मों को 100 प्रतिशत बीएलओ ऐप पर डिजिटाइज्ड किया जाए। उन्होंने एसआईआर से संबंधित फीडिंग सहित अन्य कार्यों की स्थिति की समीक्षा करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि इस महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने यह भी कहा कि एसआईआर कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसे निर्धारित समयावधि में प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाए।

rkpnews@desk

Recent Posts

30 विदेशी नागरिकों की हिरासत पर हाईकोर्ट सख्त, 28 सितंबर तक निरुद्ध केंद्र भेजने का निर्देश

शिलॉन्ग (राष्ट्र की परम्परा)। मेघालय उच्च न्यायालय ने राज्य की जेलों में सजा पूरी होने…

13 minutes ago

नई मशीनरी, नए मटेरियल और नए कारोबारी रिश्ते, आगरा में सजेगा फुटवियर उद्योग का वैश्विक मंच

आगरा में ‘मीट एट आगरा-2026’: फुटवियर उद्योग को वैश्विक बाजार से जोड़ने की तैयारी आगरा…

27 minutes ago

पोखरण-II के बाद भारत पर लगे अमेरिकी प्रतिबंधों से लेकर 2001 में हटाए जाने तक की कहानी

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। अमेरिका और भारत के बीच व्यापार तथा रणनीतिक रिश्तों…

35 minutes ago

व्यापार, नौकरी और धन के मामले में कैसा रहेगा आज का दिन? जानें सभी राशियों का हाल

आज का राशिफल: आर्थिक लाभ के साथ बनेंगे तरक्की के नए अवसर, जानें 12 राशियों…

48 minutes ago

शिवपाल सिंह यादव के आगमन को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने तेज की तैयारियां

पूर्व सांसद स्व. मोहन सिंह की 14 वीं पुण्यतिथि पर बरहज में आयोजित होगा कार्यक्रम,…

2 hours ago