संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी त्यौहार मोहर्रम को दृष्टिगत रखते हुए मण्डलायुक्त बस्ती, मण्डल बस्ती अखिलेश सिंह व पुलिस महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र बस्ती आर के भारद्वाज द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी संदीप कुमार व पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता सहित राजस्व व पुलिस विभाग के राजपत्रित अधिकारीगण व थाना प्रभारियों के साथ गोष्ठी की गयी।
आयोजित गोष्ठी के दौरान मंडलायुक्त द्वारा मोहर्रम के दौरान होने वाले सभी कार्यक्रमों को सकुशल संपन्न कराने हेतु अधीनस्थों को जुलूस के दौरान धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने वाले अराजक तत्वों/सोशल साइटों पर भ्रामक/आपत्तिजनक पोस्टों/ आपत्तिजनक पोस्टरों पर कड़ी निगरानी रखते हुए विशेष सतर्कता बरतने की हिदायत दी गयी । आईजी द्वारा गोष्ठी में समस्त अधिकारियों को ड्यूटी के दौरान सुरक्षा उपकरणों से युक्त क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर जनता के बीच सुरक्षा/शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की…
AI निर्मित बिहार MLC चुनाव में पटना से छपरा तक बवाल! बांकीपुर में CCTV और…
इंसास राइफल की विशेषताओं से कराया परिचित, दूरसंचार व्यवस्था की भी दी जानकारी महराजगंज (राष्ट्र…
एक महीने से मरम्मत का इंतजार, ग्राम प्रधान और लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली पर…
इलेक्ट्रॉनिक कांटा, दो मोबाइल फोन और 2500 रुपये भी मिले; एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा…
यूपी MLC चुनाव में मतगणना के बीच हड़कंप! कहीं बिना सील की मतपेटी, कहीं 52…