आडिटर के खिलाफ शिक्षकों का धरना-प्रदर्शन

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)l जिला मुख्यालय स्थित बीएसए ऑफिस के वित्त एवं लेखाधिकारी व ऑडिटर के खिलाफ जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संगठन के बैनर तले, शिक्षकों ने भ्रष्टाचार सहित विभिन्न आरोप लगाते हुए गुरुवार को धरना प्रदर्शन किया। इसके साथ शिक्षकों ने विभिन्न मांग सहित अपना पत्र बीएसए को दिया।
शिक्षकों ने बीएसए को दिए ज्ञापन में बताया कि लेखाधिकारी कार्यालय में कार्यरत ऑडिटर बृजेश सदानंद के क्रियाकलापों से पूरे जनपद के शिक्षक पीड़ित है। इसके अलावा 69000 शिक्षक भर्ती में चयनित लगभग 200 शिक्षकों को 2 वर्ष से ऊपर हो जाने के बाद भी लेखा कार्यालय की लेटलतीफी से शिक्षकों का एचआरए नहीं लग पा रहा है। इसके अलावा पडरौना ब्लॉक के 17140 शिक्षक भर्ती में चयनित शिक्षकों का एरियर भुगतान नहीं किया जा रहा है। इसके अलावा प्रदेश के सभी जनपदों में प्रत्येक वित्तीय वर्ष के बाद जीपीएफ आच्छादित शिक्षकों को लेखा पर्ची जारी किया जाता है, लेकिन कुशीनगर जनपद में आज तक लेखा पर्ची जारी नहीं हुआ।
बीएसए ने ज्ञापन को संज्ञान लेते हुए तत्काल वित्त एवं लेखाधिकारी को बुलाकर एवं पत्र के माध्यम से जल्द से जल्द इसका निस्तारण करने का निर्देश दिया है। शिक्षकों का कहना है जब तक वित्त एवं लेखा अधिकारी द्वारा इन समस्याओं का निस्तारण नहीं किया जाएगा तब तक धरना जारी रहेगा।
इस दौरान जिलाध्यक्ष जूनियर हाई स्कूल संघ राजेंद्र सिंह, छेदी प्रसाद, श्रीनिवास शर्मा ,कुंजेस्वर सिंह, इंद्रजीत मणि त्रिपाठी, डॉ व्यास सिंह, विनोद सिंह, संजय सिंह, सुनील दुबे, अमरदीप शुक्ला, राकेश पांडे, राकेश यादव, मनीष तिवारी आदि मौजूद रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

भाटपाररानी में 1477 लीटर अवैध शराब नष्ट, 115 मुकदमों से था संबंध

ऑपरेशन क्लीन के तहत न्यायालय के आदेश पर हुई कार्रवाई, अंग्रेजी, देशी और कच्ची शराब…

14 minutes ago

प्राचार्य प्रो. शम्भुनाथ तिवारी के पांच वर्षीय कार्यकाल की पूर्णता पर सम्मान समारोह आयोजित

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बाबा राघवदास भगवानदास स्नातकोत्तर महाविद्यालय, आश्रम बरहज में सोमवार को प्राचार्य…

19 minutes ago

बेलौना मोड़ पर धरने पर बैठे ग्रामीण, जर्जर तार बदलने और विद्युत व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग

सिकंदरपुऱ /बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) तहसील क्षेत्र के बेलौना गांव में जर्जर बिजली के…

51 minutes ago

घोषणाओं की गूंज में दब न जाएं जनता के सवाल

मंचों से विकास के दावे, जमीन पर परिणामों का इंतजार, रोजगार,शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं…

55 minutes ago

पदयात्राओं से घर-घर पहुंचेगी भाजपा, एसआईआर पर लोगों को करेगी जागरूक

जिलाध्यक्ष संजय पाण्डेय की अध्यक्षता में हुई तैयारी बैठक, विपक्ष पर भ्रम फैलाने का लगाया…

58 minutes ago

डीएम ने दिए सख्त निर्देश, गांव-गांव निगरानी और जागरूकता अभियान चलाने पर जोर

लेखपालों से लेकर थानाध्यक्षों तक की तय होगी जिम्मेदारी, हार्वेस्टर मालिकों के साथ तत्काल बैठक…

1 hour ago