वृक्षारोपण लक्ष्यों को पूर्ण करने के लिए पौधों का वितरण शुरू

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला उद्यान अधिकारी ने बताया है कि प्रदेश स्तर पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का संचालित किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न विभागों द्वारा वृक्षारोपण का कार्य किया जा रहा है।
इसी क्रम में उद्यान विभाग द्वारा जनपद के तीनों तहसीलों के अन्तर्गत समस्त नौ विकास खण्डों में कुल 57 ग्राम पंचायतों का चयन वृक्षारोपण हेतु किया गया है। जिसमें कुल 170 स्थलों पर कृषकों की निजी भूमि पर 115000 फलदार पौधों का रोपण कराया जाना है। इसके निमित्त राजकीय पौधशाला, कोचरी पर फलदार पौधों यथा अमरूद, आंवला, नींबू, बेल, करौंदा, जामुन, सहजन इत्यादि का उत्पादन किया गया है।
उक्त पौधों का चयनित कृषकों के मध्य वितरण प्रारम्भ हो चुका है। दिनांक 22 जुलाई, 2023 को कुल 97106 एवं दिनांक 15 अगस्त, 2023 को 17894 पौधों का रोपण उद्यान विभाग द्वारा कराया जायेगा। कृषक बन्धुओं द्वारा पौधे प्राप्त कर लिये गये हैं, अवशेष चयनित कृषकों से अनुरोध हैं कि वे राजकीय पौधशाला, कोचरी, संत कबीर नगर से पौध प्राप्त कर लें, ताकि उक्त तिथियों में वृक्षारोपण लक्ष्यों को पूर्ण किया जा सके।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

कथा में गूंजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के जयकारे, बधाई गीतों पर झूमे श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा समारोह…

8 hours ago

हृदयाघात से चौकीदार की मौत समाज सेवी नंदन मिश्रा पीड़ित परिवार से मिले

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )विधानसभा सलेमपुर क्षेत्र के ग्राम सभा धरहरा (तकिया) निवासी बबलू प्रसाद (35)…

8 hours ago

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

1 day ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

2 days ago