सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
तहसील के नेमा में सिंगासनी देवी महिला महाविद्यालय में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं के तकनीकी सशक्तिकरण विकास योजनांतर्गत निःशुल्क टैबलेट /स्मार्टफोन वितरण किया गया।
जिसमे महाविद्यालय के मेघावी छात्र एवं छात्राओं को कार्यक्रम के दौरान टेबलेट व स्मार्टफोन वितरित किये गये।
जिला पंचायत अध्यक्ष पंडित गिरीशचंद्र तिवारी ने कहा कि सरकार की यह पहल सराहनीय है, आज के युग में बच्चों को डिजिटल से जोड़ना बेहद जरुरी है। स्मार्ट फोन से बच्चों को बेहतर शिक्षा प्राप्त करने में सहूलियत होगी,इस योजना से ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को तकनीकी ज्ञान बढ़ेगा। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा टैबलेट व स्मार्टफोन वितरण करने का मुख्य उद्देश्य कि छात्र व छात्राएं डिजिटल के माध्यम से पढ़ाई कर सकें और उन्हें डिजिटल में किसी प्रकार की असुविधा ना हो।
ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि लार अमित सिंह बबलू ने बताया कि उत्तर प्रदेश के युवाओं को आधुनिक दौर से जोड़ने और स्वावलंबी बनाने को लेकर प्रदेश सरकार की यूपी फ्री स्मार्टफोन, टैबलेट योजना की शुरुआत की गई है। जिससे छात्र एवं छात्राएं आधुनिक पढ़ाई कर पा रहे है।
संचालन सत्यप्रकाश मिश्र ने किया।
उक्त अवसर पर जिला पंचायत सदस्य अरविंद पाण्डेय, देवशरण सिंह,गिरीश सिंह,डॉ0 प्रविन्द्र कुमार,हरिशंकर यादव,विनय सिंह,छोटू सिंह,विनोद यादव,भोला सिंह,जयबीर सिंह यादव के अलावा समस्त छात्र एवं छात्राये उपस्थित रहे।
जब अपनी गलतियों पर पर्दा डालकर, नाकामियों को समाजसेवा बताया जाने लगे…✍️ संजय एम. तराणेकरकवि,…
कैग के खुलासों से सरकारी व्यवस्था पर सवाल: सोने की शुद्धता से रेलवे, छात्रवृत्ति और…
निष्पक्ष चुनाव के लिए आयोग का मास्टर प्लान तैयार, 20 से ज्यादा एजेंसियां संभालेंगी मोर्चा…
Ai निर्मित न्याय में देरी लोकतंत्र के विश्वास पर सबसे बड़ी चोट समयबद्ध और सस्ता…
Ai निर्मित 20 और 21 नवंबर को मौसम दिखाएगा तीखे तेवर, गरज-चमक और वज्रपात का…
कानून-व्यवस्था मजबूत करने और चुनावी तैयारियों को गति देने के लिए कई थानों में बदले…