भारत असामान्य गर्मी (हीटवेव) के प्रति कैसे अनुकूल हो रहा है-CPR की रिपोर्ट

भारत की असामान्य गर्मी से निपटने हेतु योजनाओं का पहला महत्वपूर्ण मूल्यांकन

लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)
एचएपी आर्थिक रूप से हानिकारक और जीवन के लिए खतरनाक होती असामान्य गर्मी से निपटने हेतु, भारत की प्राथमिक नीतिगत कार्ययोजना है। एचएपी हीटवेव के प्रभाव को कम करने और हीटवेव के उपरांत किए गए प्रतिक्रियाओं के निर्धारण हेतु राज्य, जिला और शहरी सरकारी विभाग स्तर पर अनेक प्रकार की प्रारंभिक गतिविधियां, आपदा राहत कार्य योजना हेतु विभिन्न दिशा-निर्देश जारी करते हैं।
सेंटर फॉर पॉलिसी रिसर्च की नई रिपोर्ट ‘भारत हीटवेव के प्रति कैसे अनुकूल हो रहा है?: परिवर्तनकारी जलवायु कार्रवाई हेतु निरीक्षण के साथ हीट एक्शन प्लान का आकलन’। यह शोध 18 राज्यों में 37 एचएपी (HAP) का आकलन करता है, ताकि यह समझा जा सके कि देश असामान्य गर्मी (हीटवेव) से निपटने के लिए कितना तैयार है। हमारे आकलन में कवर किए गए राज्यों, शहरों और जिलों की सूची यहाँ है।
“भारत ने पिछले एक दशक में दर्जनो हीट एक्शन प्लान बनाकर काफी प्रगति की है। लेकिन हमारे आकलन से कई कमियों का पता चलता है, जिन्हें भविष्य की योजनाओं में दूर करने हेतु कारगर उपाय की पहचान करनी होगी । यदि हम ऐसा नहीं करते हैं, तो भारत की श्रम उत्पादकता में कमी, कृषि में अचानक तथा निरंतर होने वाले व्यवधानों (जैसा कि हमने पिछले वर्ष मे देखा है), और असहनीय रूप से गर्म होते शहरों के कारण आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा, क्योंकि गर्मी की लहरें लगातार और अत्यधिक तीव्र होती जा रही हैं” – इस रिपोर्ट के सह लेखक आदित्य वलियथन पिल्लै, सीपीआर (CPR) में एसोसिएट फेलो हैं।
सीपीआर की यह रिपोर्ट अनुशंसा करती है कि एचएपी वित्तपोषण के स्रोतों की पहचान करें – या तो नई निधियों से या मौजूदा राष्ट्रीय और राज्य नीतियों के साथ कार्यों को जोड़कर – और निरंतर सुधारात्मक रूप में कड़े एवं स्वतंत्र मूल्यांकन स्थापित करें।
“स्थानिक आधार पर और लागू करने मे सरल एचएपी के बिना, भारत के सबसे कमजोर वर्ग (गरीब, संसाधन विहीन वर्ग) अत्यधिक गर्मी से पीड़ित रहेंगे, जिसका भुगतान उन्हे अपने स्वास्थ्य और आय दोनों के साथ करना होगा” – आदित्य वलियथन पिल्लै, सीपीआर में एसोसिएट फेलो एवं सह-लेखक।
हमारी रिपोर्ट को यहाँ पढ़ें। अधिक जानकारी के लिए आदित्य से aditya@cprindia.org या 8826979593 पर संपर्क करें।

rkpnews@somnath

Recent Posts

नदियाँ और उनका रौद्र रूप

नदियाँ अपना रौद्र रूप धरती हैं, तो सिर्फ़ घर नहीं बहते- बह जाते हैं सपने…

3 hours ago

सागर की जहरीली शराब त्रासदी : मौत के जाम के पीछे कौन?

हर बार मौत, हर बार जांच और फिर वही जहरीली शराब—कब टूटेगा माफिया का नेटवर्क?…

3 hours ago

कार्रवाई नहीं हुई तो थाने के गेट पर सपरिवार आत्मदाह की चेतावनी

पुलिस अधिकारियों पर अभद्रता व धमकी देने का आरोप, आश्वासन के बाद भी कार्रवाई न…

4 hours ago

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में बीपीएड-एमएड में प्रवेश का मौका, 15 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए…

4 hours ago

शिक्षक दिवस पर पांच हजार से अधिक शिक्षकों को मिला डिजिटल प्रमाण पत्र

शिक्षा, साहित्य, साइबर सुरक्षा और तकनीकी जागरूकता से जुड़ी पांच नई पहलों का शुभारंभ पटना…

6 hours ago

घुघली मोड़ पर बाइक और ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत, युवक गंभीर

शिकारपुर तिराहे के पास हुआ हादसा, पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, गंभीर हालत में…

6 hours ago