सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)कोर्ट के आदेश पर जमीन को कब्जा दिलाने के लिए तहसील प्रशासन पुलिस बल के साथ गई और जमीन का चिन्हांकन रजिस्ट्री के आधार पर किया । खुटा डंडा भी गाड़ा गया लेकिन पुलिस बल के हटते ही दूसरे पक्ष के लोगो ने चिन्हांकन के लिए गाड़े ईट और खुटे को उखाड़ कर फेक दिया। ये मामला है सलेमपुर तहसील क्षेत्र के भेड़िया टोला चेरो का जहा प्रथम पक्ष बीरबल यादव पुत्र बंका यादव द्वारा खसरा संख्या 356 में कुछ वर्ष पहले रजिस्ट्री कराई गई जिसमे दाखिल खारिज भी हो गया । लेकिन इस जमीन में सह खातेदारों द्वारा रजिस्ट्री के बाद से ही कब्जे को लेकर विवाद किया जाने लगा । जिसमे रमापति यादव ,बनारसी यादव पुत्रगण अयोध्या व इंद्रजीत पुत्र रमापति सामिल है। मौके पर प्रथम पक्ष से बात करने पर उन्होंने बताया की इन्ही सहखातेदारों में से एक ने मुझे जमीन की रजिस्ट्री की जिसके बाद से ही इन लोगो द्वारा मुझे कब्जे से रोका जाने लगा और मेरे परिवार के लोगो को झूठे मुकदमे में भी फसाया गया । अब लेखपाल और तहसीलदार द्वारा चिन्हांकन के बाद भी विपक्षियों द्वारा चिन्हांकन के लिए गाड़े गए ईट को उखाड़ कर फेक दिया गया है ।
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। विकास खंड मुहम्मदाबाद गोहना के ग्राम पंचायत तिलसवां स्थित अस्थाई गोवंश…
झज्जर (राष्ट्र की परम्परा)। वीरों की देवभूमि कहे जाने वाले गांव धारौली में 1965 भारत-पाक…
हिरासत में, ट्रेलर चालक पुलिस के कब्जे में सतीश पाण्डेय की रिपोर्ट महराजगंज (राष्ट्र की…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में रविवार सुबह जिलेभर…
यूपी 2027: 2024 के झटके से सबक, भाजपा के सामने संगठन, सहयोगी और समीकरण साधने…
लेखक : पंडित सुधीर तिवारी सनातन हिंदू धर्म में आदिशक्ति मां दुर्गा को शक्ति, साहस,…