विकासखंड बृजमनगंज में एडिप परीक्षण शिविरआयोजित

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण और कृत्रिम अंग उपलब्ध कराए जाने हेतु जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग और एलिम्को द्वारा एडिप परीक्षण शिविर का आयोजन विकास खंड बृजमंगंज में किया गया।
जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी ने बताया कि आज लगभग 150 दिव्यांग परीक्षण हेतु आए जिनमें 119 लाभार्थियों का परीक्षण कर उन्हें कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण वितरण हेतु चिन्हित कर लिया गया है और अब तक एडिप शिविर के माध्यम से 1600 से अधिक दिव्यांगों को कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण हेतु चिन्हित किया गया है।
शिविर का आयोजन ब्लॉक मुख्यालय पर किया गया, जिसमे दिव्यांगों के लिए मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। साथ ही दिव्यागो को जरूरी सहयोग भी प्रदान किया जा रहा है। लाभार्थियों का परीक्षण दिव्यांग बोर्ड के चिकित्सकों द्वारा किया जा रहा है।
जनपद में एडिप शिविर का आयोजन 12दिसंबर तक चलेगा। 11 दिसंबर को लक्ष्मीपुर और 12 दिसंबर को अंतिम शिविर परतावल में आयोजित किया जाएगा। शिविर का उद्देश्य अधिकतम जरूरतमंद दिव्यांग लाभार्थियों को कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण के लाभ से संतृप्त करना है।
शिविर में बीडीओ बृजमनगंज, एडीओ समाज कल्याण, दिलीप गुप्ता सहित दिव्यांग बोर्ड के सदस्य और एलिम्को की टीम मौजूद रही।

rkpnews@somnath

Recent Posts

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

2 hours ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

2 hours ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

2 hours ago

नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव: सिंहपाल सिंह

नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…

2 hours ago

जीआरपी का ऑपरेशन सफल, स्टेशन से मोबाइल लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

देवरिया रेलवे स्टेशन पर लूट की वारदात का आरोपी गिरफ्तार, जीआरपी की कार्रवाई से यात्रियों…

4 hours ago

आज से फिर सक्रिय होगा मानसून, अगस्त में भी औसत से कम बारिश के आसार

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में इस बार मानसून की रफ्तार उम्मीद से काफी धीमी…

10 hours ago