मासिक बैठक में बूथ को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प

बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी पार्टी विधानसभा पथरदेवा की मासिक बैठक सोमवार को तरकुलवा स्थित नरेन्द्र विमल इंटर कॉलेज परिसर में सम्पन्न हुआ। बैठक में मतदाता सूची में नाम बढाने व संगठन की मजबूती पर जोर दी गई। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री ब्रह्मशंकर त्रिपाठी ने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची में नाम बढाने का काम शुरू कर दिया गया है। पार्टी के सभी सदस्य अपने बूथों की समीक्षा करके 18 वर्ष की आयु वाले लोगों का नाम मतदाता सूची में अंकित कराएं।जिससे पार्टी को मजबूती के साथ आगामी चुनाव को जीता जा सके। वहीं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी परवेज आलम ने कहा कि बूथ की मजबूती ही हमारी मजबूती है।इसके लिए हम सभी को अपने अपने बूथों पर मजबूती के साथ नये मतदाताओं का नाम जुड़वाना होगा।वहीं बैठक की अध्यक्षता विधान सभा अध्यक्ष फखरूद्दीन खान व संचालन वरिष्ट नेता भगवती मिश्रा ने किया।वही विधानसभा अध्यक्ष फखरुद्दीन खान एवं पूर्व मंत्री माननीय ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी ने राकेश राय पुत्र स्व सुरेंद्र राय निवासी मेंदीपट्टी को पार्टी के सिद्धांतों के प्रति आस्था रखते हुए पार्टी को मजबूती प्रदान करने की दृष्टि से सपा पथरदेवा विधान सभा उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।इस दौरान वरिष्ठ सपा नेता डा मुहम्मद इस्लाम,सुभाष पाठक,ओमप्रकाश यादव,प्रदेश सचिव धर्मवीर गुप्ता, प्रवक्ता राजेश पांडेय,संजय मल्ल,जिला महासचिव मंजूर हसन,डा विवेक सिंह पटेल,राम अधार यादव,शिवशंकर यादव,मु फतेह, मुराद अहमद,असलम खान,अशोक यादव, इमामुद्दीन खान,मिस्टर खान अभिमन्यु यादव,सोनू यादव सहित सैकड़ों सपाई उपस्थित रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

PWD निर्माण कार्यों में रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था को लेकर प्रदेशभर के ठेकेदारों की बढ़ी चिंता

उत्तर प्रदेश के ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, उपखनिज रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था पर तत्काल…

5 hours ago

व्यथा धरा की

सुन कर मन की व्यथा धरा की ,आकाश को रोना पड़ेगाएक दिन ऐसा आएगाजब क्षितिज…

5 hours ago

प्रतिरोध स्वयं  का

✍️ सोनम सोनी आज मन का सागर शांतहो गया --- क्यों ।वो उथल-पुथल, हलचल हलचल,उलझन…

5 hours ago

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

1 day ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

2 days ago