अभिय़ुक्तों के कब्जे से 03 अदद मोबाइल फोन बरामद
फूलपुर/आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)। सोमवार को प्र0नि0 शशीचन्द चौधरी मय हमराह के साथ रोडवेज कस्बा फूलपुर के पास मौजूद थे, कि विगत दिनों जनपद में घटित संगीन घटनाओं के अभियुक्तों की सुरागरसी व पतारसी के संबंध में हम पुलिस बल एक जगह इकट्ठा होकर आपस में विचार विमर्श कर रहे थे कि, मुखबिर खास सूचना पर दुर्वाषा गेट ग्राम सदरपुर बरौली के पास से 03 अभियुक्तों हसमत पुत्र स्व0अलई अहमद ग्राम भावा खेड़ा थाना रहिमाबाद जनपद लखनऊ उम्र करीब 39 वर्ष,महेन्द्र कुमार यादव पुत्र स्व0 रमेश चन्द्र यादव निवासी 35 हर्षनगर बुधेश्वर मोहान रोड़ थाना पारा जनपद लखनऊ उम्र करीब 35 वर्ष, मोहम्मद नासीर पुत्र स्व0 सहाबुद्दीन निवासी ग्राम सतुवहिया थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 23 वर्ष को सदरपुर बरौली दुर्वाषा गेट के पास से समय करीब 00-10 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से जाली भारतीय मुद्रा 1,00000 रूपये (एक लाख), व तीन अदद मोबाईल फोन बरामद किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्तों उपरोक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 562/24 धारा 179/180 बीएनएस पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों का चालान न्यायालय पर किया गया।
हाँ, कच्ची दीवारों पर जब, संजा मुस्कुराती थी,मिट्टी-गोबर-फूलों से बेटियाँ दुनिया सजाती थीं।नन्ही-सी उँगलियों में…
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में पत्नी और दो पंडितों की गोली मारकर हत्या करने…
एम्स जोधपुर में पीजी रेजिडेंट डॉक्टर की मौत, शौचालय में मिला शव; पुलिस को आत्महत्या…
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग 23 सितंबर यानी आज अमेरिका के दौरे पर पहुंचेंगे। यह…
आज का राशिफल: आर्थिक लाभ से व्यापार में बढ़ेगी रफ्तार, कई राशियों को मिलेंगे सफलता…
अंतरिक्ष से सिनेमा तक छाया भारतीय हुनर, जॉय बरुआ की वैश्विक उड़ान से लेकर बॉलीवुड…